{"_id":"690f958780d4b6cc560a6857","slug":"farmer-attacks-agriculture-extension-officer-ludhiana-news-c-74-1-spkl1022-112848-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: खेतीबाड़ी विस्तार अधिकारी पर किसान ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: खेतीबाड़ी विस्तार अधिकारी पर किसान ने किया हमला
Sun, 09 Nov 2025 12:39 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Sun, 09 Nov 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हलवारा। बोपाराय कलां के किसान ने स्टबल बर्निंग क्लस्टर अधिकारी और पब्बीयां सर्कल के खेतीबाड़ी विस्तार अधिकारी अमनदीप सिंह पर हमला कर दिया। आरोपी ने उनके चेहरे पर गर्म चाय फेंक दी। साथ ही उनकी पगड़ी भी उछाल कर उन्हें पीटा भी। अमनदीप पराली जलाने की शिकायत पर कार्रवाई के लिए गांव जस्सोवाल जा रहे थे।
लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा निवासी अमनदीप सिंह जगरांव ब्लॉक के खेतीबाड़ी एवं किसान भलाई विभाग में अधिकारी हैं। वे स्टबल बर्निंग के खिलाफ विशेष ड्यूटी पर तैनात हैं। आरोपी किसान की पहचान अमरजीत सिंह के तौर पर हुई है। अमनदीप सिंह पराली जलाने की शिकायत मिलने के बाद जस्सोवाल जा रहे थे। बीच रास्ते अमरजीत सिंह अपनी कंबाइन को खड़ा करके यातायात रोक कर खड़ा था। अमरजीत सिंह को जब पता चला कि अमनदीप सिंह अपनी टीम के साथ पराली जलने की शिकायत पर कार्रवाई करने जस्सोवाल गांव जा रहे हैं, तो वो तैश में आ गया। अमरजीत सिंह ने अमनदीप सिंह को धमकी दी कि पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ कार्रवाई का सबक वह उन्हें सबक सिखाएगा। थाना सुधार के प्रभारी गुरदीप सिंह ने बताया कि अमरजीत सिंह के खिलाफ सरकारी अधिकारी को सार्वजनिक रास्ते में घेर कर मारपीट करने, सरकारी काम में बाधा डालने और धार्मिक चिह्न की बेअदबी करने समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। अमरजीत सिंह की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।