फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Fake number was placed on his own car, police registered a case

अपनी ही कार पर लगा रखा था जाली नंबर, पुलिस ने किया मामला दर्ज

Fri, 29 Oct 2021 09:48 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 09:48 PM IST
विज्ञापन
Fake number was placed on his own car, police registered a case
लुधियाना। अपनी कार का नंबर अलॉट नहीं करवाने और उसी पर जाली नंबर लगाकर शहर में घूमने वाले एक आरोपी पर थाना डिवीजन तीन की पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने जांच के बाद यह मामला दर्ज किया है। रंजीत सिंह पार्क निवासी श्याम लाल की शिकायत पर थाना डिवीजन तीन की पुलिस ने रंजीत सिंह पार्क कार्पोरेशन रोड निवासी धर्मेंद्र शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई गुरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी धर्मेंद्र बैंक डिफाल्टर है। उसे कार की जरूरत थी, लेकिन डिफाल्टर होने से उसके नाम पर लोन नहीं हुुआ था। उसने कुछ साल पहले एक कार खरीद की जो उसने किसी महिला के कागजात लगाकर ले ली। वह किस्त भरता रहा, लेकिन नंबर अलॉट नहीं करवाया। 2016 तक नंबर अलॉट नहीं करवाया तो जगह-जगह उसे पुलिस रोकती थी। उसने पुलिस से बचने के लिए कार पर जाली नंबर लगा लिया। जब उन्हें इसकी सूचना मिली तो मामले की जांच की गई। जांच के दौरान पता चला कि कार पर जो नंबर लगा है वह एक स्कूटरी का है। इसके बाद आरोपी से पूछताछ की गई, लेकिन आरोपी ने बताया कि यह उसे कंपनी से टेंपरेरी नंबर मिला था। कंपनी से जांच की गई तो पता चला कि उसे यह नहीं बल्कि दूसरा नंबर अलॉट हुआ था। इसके बाद पुलिस ने सारी मामले की जांच की तो पता चला कि आरोपी ने खुद ही जाली नंबर लगाया था। इसके बाद रिपोर्ट बना अधिकारियों को दी गई। उनके आदेश मिलने के बाद आरोपी पर मामला दर्ज किया गया। आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में छापे मारे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed