{"_id":"610c2b358ebc3ec38439ec15","slug":"factory-contractor-took-away-cash-and-goods-ludhiana-news-pkl4225599190","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना में फैक्टरी का ठेकेदार ही ले उड़ा नकदी और सामान, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना में फैक्टरी का ठेकेदार ही ले उड़ा नकदी और सामान, मामला दर्ज
विज्ञापन
लुधियाना। गिल रोड स्थित एक प्लास्टिक फैक्टरी को ठेकेदार ने ही निशाना बना लिया। आरोपी ने फैक्टरी के अंदर बने दफ्तर से एक लाख 70 हजार रुपये की नकदी, बाइक के साथ छत वाला पंखा और अन्य सामान चुरा लिया।
घटना का पता चलते ही फैक्टरी मालिक मॉडल ग्राम निवासी तजिंदर सिंह ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना डिविजन-छह की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तजिंदर सिंह की शिकायत पर उत्तरप्रदेश के जिला कोशांबी के गांव बख्शी निवासी रामबली के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
जांच अधिकारी परमजीत सिंह ने बताया कि तजिंदर सिंह के अनुसार गिल रोड के कृष्णा नगर इलाके में उनकी गुरु कृपा नाम से फैक्टरी है। उक्त आरोपी साढ़े 4 साल से ठेकेदार का काम करता था। उसे रहने के लिए फैक्टरी के ऊपर कमरा दे रखा था, जिसमें वो अपने एक साथी के साथ रहता था।
विज्ञापन
फैक्टरी में सफाई के लिए गांव फुलांवाल से परमजीत कौर सुबह आती थी। इसलिए दफ्तर की चाबियां रामबली के पास ही रहती थीं। घटना से 15 दिन पहले रामबली के साथ रहने वाला लड़का गांव चला गया। 12 जुलाई की सुबह 7 बजे आरोपी ने दफ्तर में पड़ी उक्त नगदी और सामान चोरी किया और फरार हो गया। उसके बाद भी उसका मोबाइल फोन चल रहा था। उससे जब बात की गई तो आरोपी उलटा यह बोलकर धमकाने लगा कि जो बन पड़े कर लो, वो सामान और पैसा नहीं लौटाएगा। तजिंदर सिंह ने बताया कि चोरी हुआ मोटरसाइकिल उसके दोस्त का था, जो बारिश के चलते उनकी फैक्टरी में खड़ा किया गया था।