फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   eye operation described blind devotee mannequin social worker performed uniquely favor farmers

पुतले को केंद्र का अंध भक्त बता किया आंखों का ऑपरेशन, किसानों के हक में समाजसेवी ने किया अनोखे ढंग से प्रदर्शन

Wed, 03 Feb 2021 10:08 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
eye operation described blind devotee mannequin social worker performed uniquely favor farmers
लुधियाना। किसानों के समर्थन में युवा समाजसेवी ने बुधवार को केंद्र सरकार और सरकार के अंध भक्तों के खिलाफ अनोखे ढंग से प्रदर्शन किया। समाजसेवी गुरकरण टिन्ना ने पुतला बनाकर उसे अंध भक्त का नाम दिया और आंखों का आपरेशन किया। आपरेशन के दौरान हथौड़ी और अन्य तरह के औजार इस्तेमाल किए गए।
विज्ञापन

सराभा नगर की किप्स मार्केट में औजारों के साथ पहुंचे टिन्ना ने डाक्टर की वेशभूषा पहन रखी थी। नौजवानों ने अंध भक्तों के लिए आंखों का जांच कैंप लगाया, जिसमें नौजवान डॉक्टर बनकर पुतले की आंखों का ऑपरेशन करते नजर आए। इस दौरान टिन्ना ने कहा कि किसानों को इंसाफ नहीं मिल रहा है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के अंध भक्तों के लिए आंखों का चेकअप कैंप लगाया गया है, ताकि अंध भक्तों को देख सके कि तीनों कृषि कानूनों की सच्चाई क्या है। उन्होंने कहा कि किसान इतनी सर्दी में दिल्ली की सीमा पर बैठे है। केंद्र सरकार उनकी कोई बात नहीं सुन रही। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जल्द से जल्द किसानों का हल निकाले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed