{"_id":"65be7b6a2194aef7ff0b9605","slug":"extortion-demand-of-rs-10-lakh-in-the-name-of-gangster-dalla-case-registered-mansa-news-c-82-1-spkl1051-100404-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: गैंगस्टर डल्ला के नाम पर मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: गैंगस्टर डल्ला के नाम पर मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, मुकदमा दर्ज
Sat, 03 Feb 2024 11:14 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Sat, 03 Feb 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मानसा। शहर के एक व्यापारी से गैंगस्टर अर्श डल्ला के नाम पर व्हाट्सएप कॉल के जरिये 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में थाना सिटी-2 की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना सिटी-2 की पुलिस को दिए बयान में शहर के वार्ड नंबर 03 निवासी राजू गर्ग पुत्र जनक राज ने बताया कि वीरवार को दोपहर को उसके मोबाइल नंबर पर आई व्हाट्सएप कॉल करने वाले कॉलर ने अपना नाम अर्श डल्ला बताते हुए कहा कि उसे 10 लाख रुपये चाहिए, तैयार रख और उन्होंने कॉल काट दी। इसके बाद वह बार-बार फोन करने लगा जो उसने नहीं उठाया और इसके बाद एक वॉयस मैसेज आया कि मेरे से बात कर नहीं तो मेरे से फायर खाएगा। इसके बाद वह घबरा गया कि उसे अपने जानमाल के नुकसान का खतरा है।इसके बाद पता चला कि उसने शहर में कई अन्य लोगों को भी धमकियां दी हैं।
थाना सिटी-2 के सब-इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने बताया कि राजू गर्ग के बयान पर पुलिस ने अर्श डल्ला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस उस नंबर को भी ट्रेस करने में जुट गई है जिस नंबर से व्हाट्सएप कॉल के जरिये रंगदारी और मारने की धमकी दी गई।