{"_id":"8b2759a36660df7785edcfb3c2560c70","slug":"explosive-found-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंधवा खुर्द के छप्पड़ से फिर मिले विस्फोटक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंधवा खुर्द के छप्पड़ से फिर मिले विस्फोटक
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Sat, 14 Jun 2014 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगरांव के गांव सिंधवा खुर्द के छप्पड़ से सफाई के दौरान शनिवार को एक हथगोला, एके-47 के 14 कारतूस, तीन डेटोनेटर और एक नौ एमएम की गोली मिली। छप्पड़ की सफाई के दौरान शनिवार को चौथी बार हथियारों की बरामदी हुई है।
इससे पहले चार जून को 14 हथगोले और एके-47 के 33 कारतूस बरामद किए गए थे। इसके बाद 10 जून को छप्पड़ से 11 हथगोले, एके-47 के 115 कारतूस मिले। 12 जून को तीन हथगोले, एके-47 के चार मैगजीन, 763 कारतूस और 260 डेटोनेटर, 150 तार वाले डेटोनेटर और छह किलो आरडीएक्स बरामद किया गया। सफाई के दौरान बार-बार छप्पड़ से हथियार मिलने पर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर रखे थे।
एसएसपी रवचरण सिंह बराड़ का कहना है कि थाना सदर की पुलिस माहिरों की मौजूदगी में छप्पड़ की योजनाबद्ध तरीके से सफाई करा रही है। पुलिस ने छप्पड़ के कुछ हिस्से को अपने कब्जे में लेकर आधुनिक यंत्रों की मदद से पूरी सर्च करने के बाद ही मजदूरों को सफाई के लिए हैंडओवर किया। छप्पड़ से मिल रहे विस्फोटकों को माहिरों की देखरेख में भारी सुरक्षा प्रबंधों के बीच नष्ट किया जा रहा है।