फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Euthanasia, nri old man, ludhiana

रिटायर्ड बीडीओ ने मुख्यमंत्री से मांगी इच्छा मृत्यु

Thu, 25 Feb 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Thu, 25 Feb 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
Euthanasia, nri old man, ludhiana
प्रॉपर्टी विवाद से तंग आ चुके यूएस के एनआरआई और रिटायर्ड डेवलपमेंट अफसर
विज्ञापन
जसवंत सिंह ने मुख्यमंत्री पंजाब प्रकाश सिंह बादल, डीजीपी पंजाब सुरेश अरोड़ा सहित अन्य अधिकारियों से इच्छा मृत्यु की मांग की है।

उनका आरोप है कि कुछ लोगों के साथ उनका प्रॉपर्टी का विवाद चल रहा है। काफी समय पहले पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था लेकिन आरोपी अपनी राजनीतिक पहुंच के कारण बचते आ रहे हैं और उन्हें परेशान कर रहे हैं।

पक्खोवाल रोड स्थित शहीद करनैल सिंह नगर के रहने वाले जसवंत सिंह के मुताबिक वह रिटायर्ड बीडीओ है और यूएस निवासी एनआरआई हैं। उनकी करीब दस करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी महानगर में है। जिसपर भू माफिया के कुछ लोगों ने कब्जा किया हुआ है। आरोपियों ने उनकी जगह के जाली दस्तावेज तैयार कर उनकी जगह को हड़प लिया। इसकी शिकायत उन्होंने थाना एनआरआई में की। जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। आरोपी अपनी राजनीतिक पहुंच के चलते बचते आ रहे हैं।

जसवंत ने आरोप लगाया कि आरोपी बार-बार इस मामले में जांच लगवाए जा रहे है।ं जिस कारण पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही। आरोपी उन्हें परेशान करने के लिए उनके दोस्तों और रिश्तेदारों के वाहन नंबर नोट करने के बाद उनके एड्रेस पता करा लेते है और उन्हें परेशान करते हैं। जसवंत सिंह के मुताबिक आरोपियों ने उनकी कोठी के मीटर भी उतरवा दिए। इससे वह काफी परेशान हैं। उन्हें आरोपियों से अपनी जान का भी खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed