{"_id":"68d428469adffbca470ce0a7","slug":"envelope-found-in-bag-shop-suspected-to-contain-petrol-bomb-ludhiana-news-c-74-1-spkl1022-112139-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: बैग की दुकान में मिले लिफाफे में पेट्रोल बम होने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: बैग की दुकान में मिले लिफाफे में पेट्रोल बम होने की आशंका
Wed, 24 Sep 2025 10:50 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Wed, 24 Sep 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
नीचे पेट्रोल की बोतलें और ऊपर रखा था टाइमर साथ लगी है मोटर
दो दिन पहले बैग लेने आया व्यक्ति रख गया था लिफाफा, जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। त्योहार सीजन के आने से पहले ही शरारती तत्वों ने महानगर का माहौल खराब करने की कोशिश शुरू कर दी है। शहर की प्रमुख बस्ती जोधेवाल मार्केट में बने हरबंस टावर में एक बैग की दुकान से लिफाफा मिला जिसमें नीचे पेट्रोल की बोतलों के साथ ऊपर टाइमर क्लाॅक और मोटर लगी वायर मिली है।
आशंका है कि यह पेट्रोल बम हो सकता है। दुकानदार ने तुरंत लिफाफा मेन रोड पर रख दिया और आसपास के लोगों को जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी और थाना दरेसी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने वहां खड़े लोगों को पीछे किया और तुरंत इसकी जानकारी बम निरोधक दस्ते को दी। बम डिफ्यूज करने वाली टीम को भी बुलाया गया है।
व्यक्ति बैग पसंद करके रख गया। जाते हुए दुकानदार को कहा कि बैग के अंदर उसका लिफाफा पड़ा है वह कुछ समय में आकर ले जाएगा। जब दो दिन तक वह व्यक्ति नहीं आया तो बुधवार की रात को दुकानदार ने लिफाफा खोला तो वह दंग रह गया। लिफाफे में ऊपर क्लाॅक और मोटर लगी थी जबकि नीचे पेट्रोल से भरी बोतलें थी। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। थाना दरेसी के एसएचओ सब इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह ने बताया कि अभी वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे हैं, जांच की जा रही है। उसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।