फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Entrepreneurs in Focal Point Phase-7 are troubled by dilapidated infrastructure and have appealed to the minister for help.

Ludhiana News: फोकल पॉइंट फेज-7 में जर्जर इंफ्रास्ट्रक्चर से उद्यमी परेशान, मंत्री से लगाई गुहार

Mon, 12 Jan 2026 05:55 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs in Focal Point Phase-7 are troubled by dilapidated infrastructure and have appealed to the minister for help.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। फोकल पॉइंट के फेज़-7 में कमजोर और पुराना इन्फ्रास्ट्रक्चर उद्यमियों के लिए गंभीर सिरदर्द बनता जा रहा है। खासकर औद्योगिक इकाइयों के सामने बिछी पुरानी सीवर पाइप लाइनें बड़ी समस्या के रूप में सामने आ रही हैं। कई इलाकों में करीब 35 से 40 वर्ष पहले उस समय की जरूरत के अनुसार कम व्यास की सीवर लाइनें डाली गई थीं, जो मौजूदा औद्योगिक गतिविधियों का भार उठाने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही हैं। नतीजतन आए दिन सीवर जाम की स्थिति बनती है और बरसात के मौसम में हालात और भी बदतर हो जाते हैं।
उद्यमियों का कहना है कि बारिश के दौरान सीवर का गंदा पानी फैक्ट्रियों में घुस जाता है, जिससे कच्चा माल, तैयार माल, मशीनरी और भवनों को भारी नुकसान होता है। इससे उद्योगपतियों को करोड़ों रुपये का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है और उत्पादन भी बाधित होता है।
विज्ञापन

इस समस्या को लेकर इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान राम लुभाया के नेतृत्व में उद्यमियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब के उद्योग एवं स्थानीय निकाय मंत्री संजीव अरोड़ा से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने उद्योग जगत से जुड़ी अन्य समस्याओं के साथ फोकल प्वाइंट के कमजोर इन्फ्रास्ट्रक्चर का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री संजीव अरोड़ा ने दिया आश्वासन
मंत्री संजीव अरोड़ा ने उद्यमियों को आश्वासन दिया कि फोकल प्वाइंट में आ रही दिक्कतों के समाधान के लिए सरकार गंभीरता से काम कर रही है और समस्याओं का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उद्योगपतियों की मांग है कि पुरानी और कम क्षमता वाली सीवर पाइप लाइनों को तत्काल हटाकर बड़ी क्षमता की नई लाइनें डाली जाएं। साथ ही सड़कें, ड्रेनेज, स्ट्रीट लाइट और अन्य बुनियादी सुविधाएं भी मजबूत की जाएं। उनका कहना है कि फोकल प्वाइंट से रोजाना करोड़ों रुपये का कारोबार होता है लेकिन कमजोर इंफ्रास्ट्रक्चर इसकी ग्रोथ में बड़ी बाधा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed