फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Engineer's bike robbed by showing pistol, absconded

गन प्वाइंट पर लूटी इंजीनियर की बाइक, हो गए फरार

Thu, 15 Jul 2021 11:52 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Engineer's bike robbed by showing pistol, absconded
लुधियाना। चंडीगढ़ रोड स्थित सेक्टर 32 में बुधवार की सुबह बाइक सवार दो युवकों ने इंजीनियर से पिस्तौल दिखाकर बाइक लूटी और फरार हो गए। जब तक गुरु अर्जुन देव नगर निवासी अभिषेक कुछ कर पाता तब तक आरोपी फरार हो गए थे। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन सात की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले में अभिषेक की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

समराला चौक स्थित गुरु अर्जुन देव नगर निवासी वाले अभिषेक ने बताया कि वह एलजी सर्विस सेंटर में इंजीनियर है। बुधवार को वो छुट्टी पर था और सुबह 11:30 बजे अपनी बाइक में पेट्रोल डलवाने जा रहा था। जब सेक्टर-32 से गुजर रहा था तो उसे किसी का फोन आ गया। सड़क किनारे बाइक लगाकर जैसे ही फोन सुनने लगा, उसी समय पीछे से बाइक पर दो बदमाश आए। उनमें से एक बदमाश बाइक पर बैठा रहा, जबकि दूसरे ने उस पर पिस्तौल तान दी। घबराकर उन्हें धक्का मारकर वह वहां से भाग निकला। चाबी उसकी बाइक में ही लगी हुई थी, बदमाश बाइक ले गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। एसआई जगपाल के अनुसार हाथापाई कर बदमाश बाइक छीनकर ले गए हैं। फिलहाल चोरी की धारा के तहत केस दर्ज किया गया है। पिस्तौल दिखाने वाले मामले की जांच की जा रही है। इसके साथ सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी चेक की जा रही है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed