फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Employee stole 6 lakh in Ludhiana

कर्मचारी ने कैशियर को बेहोश कर 6 लाख चुराए

Wed, 10 Mar 2021 05:55 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 05:55 PM IST
विज्ञापन
Employee stole 6 lakh in Ludhiana
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। सुंदर नगर स्थित एक होजरी फैक्टरी में कर्मचारी ने कैशियर को चाय में नशीला पदार्थ मिला बेहोश कर दिया और करीब छह लाख रुपये चोरी कर फरार हो गया। घटना का पता उस समय चला जब कैशियर होश में आया। उसने तुरंत इसकी जानकारी मालिकों को दी। मालिकों ने थाना दरेसी पुलिस को दी। पुलिस ने भाई रणधीर सिंह नगर स्थित स्वामी विवेकानंद अपार्टमेंट निवासी नवरत्न शर्मा की शिकायत पर नेपाल के जिला आमार स्थित गांव बटकीरा निवासी राजू के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी गई शिकायत में नवरत्न शर्मा ने बताया उसकी यस इंटरप्राइजेज के नाम से होजरी फैक्टरी है। फैक्टरी में शावल मल्ल को बतौर कैशियर काम पर रखा हुआ है। आरोपी राजू भी उनके पास करीब चार साल से फैक्टरी में काम करता है। राजूू चाय पानी पिलाता है। आठ अप्रैल को कैशियर शवल मल्ल फैक्टरी में मौजूद था। राजू भी वहीं था और वह किसी काम से बाहर गए हुए थे।
विज्ञापन

आरोपी राजू ने कैशियर को चाय में नशीली वस्तु डाल कर पिला दी। चाय पीने के बाद कैशियर बेहोश हो गया और आरोपी तिजोरी में रखे करीब छह लाख रुपयचोरी कर फरार हो गया। जब शावल होश में आया तो उसने इसकी जानकारी उन्हेें दी। जांच अधिकारी एएसआई ओम प्रकाश ने बताया कि आरोपी का अभी कुछ पता नहीं चल पा है। उसकी तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed