फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Eleven year old boy commit suicide in Ludhiana

11 साल के बच्चे ने की आत्महत्या: लुधियाना में पिता ने डांटा तो नाराज होकर घर से चला गया अभिषेक, फिर लगाया फंदा

Tue, 24 Sep 2024 04:01 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 24 Sep 2024 04:01 PM IST
सार

पंजाब के लुधियाना में पिता की डांट से नाराज 11 साल के बच्चे ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना दो दिन पहले की है।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि बच्चे ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। 

विज्ञापन
Eleven year old boy commit suicide in Ludhiana
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लुधियाना के सलेम टाबरी की दाना मंडी इलाके में दो दिन पहले 11 साल के अभिषेक का शव एंगल से लटकता मिला था। परिवार का आरोप था कि किसी ने उनके बेटे की हत्या की है। मंगलवार को अभिषेक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई है, जिसमें खुलासा हुआ है कि अभिषेक ने आत्महत्या की है। 
विज्ञापन


बच्चे के पोस्टमार्टम के लिए तीन डॉक्टरों का मेडिकल बोर्ड बनाया गया था। मेडिकल बोर्ड में डॉ. नेहा मित्तल, डॉ. दमनप्रीत कौर और डॉ. जसकरण सिंह ने शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि बच्चे की मौत फंदा लगाने से हुई है। 
विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया कि अभिषेक अपने दोस्त के साथ स्वीमिंग पूल गया था और वहां से आने में उसे देरी हो गई। इसके बाद पिता ने उसे डांट लगाई थी। इस कारण वह घर से चला गया था और देर रात को अभिषेक का शव दाना मंडी में एंगल के साथ लटकता मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार के खगरिया के रहने वाला रमानंद दाना मंडी में झुग्गी बनाकर परिवार के साथ रहता है। उसका 11 साल का बेटा अभिषेक इलाके में ही स्थित स्कूल में छठीं कक्षा का छात्र था। 22 सितंबर की सुबह अभिषेक दोस्त के साथ स्वीमिंग पूल पर गया था और शाम को देरी से घर लौटा। इस पर पिता रमानंद ने उसे डांट दिया। पिता की डांट से वह घर से किसी को बिना बताए चला गया। देर रात तक जब अभिषेक घर नहीं आया तो परिवार वाले उसे ढूंढने लगे। इस दौरान उसका शव एंगल से लटकता मिला। परिवार वालों का आरोप था कि बेटे की हत्या की गई है। 

सूचना मिलने के बाद एसीपी नार्थ दविंदर चौधरी, थाना सलेम टाबरी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुसिस ने आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरे चेक किए। फुटेज में पाया गया कि अभिषेक अकेला ही जा रहा है। 


एसीपी दविंदर चौधरी ने बताया कि परिवार ने कई तरह के आरोप लगाए थे। घर वालों की शिकायत पर मामले की जांच की गई। बच्चा पिता की डांट के बाद दाना मंडी गया और उसने वहां फंदा लगा लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी आत्महत्या की बात सामने आई है। बाकी जांच अभी भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed