{"_id":"051b038da5ddd1f5cd0e5485556eace6","slug":"eighty-four-government-riots-sukhbir-mansa","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौरासी के दंगों के लिए माफी मांगे केंद्र सरकार : सुखबीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौरासी के दंगों के लिए माफी मांगे केंद्र सरकार : सुखबीर
मानसा।
Updated Thu, 30 Jan 2014 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि केंद्र की यूपीए सरकार को 1984 के दंगों के लिए सिखों से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने दंगों के लिए सीधे तौर पर कांग्रेस को दोषी करार दिया।
बादल ने कहा कि राहुल गांधी ने भी यह माना है कि सिक्खों की हत्या में कांग्रेेसियों का हाथ था, लेकिन बेहद अफसोस की बात है कि तीन दशक बीतने के बाद भी मामले में किसी भी दोषी को सजा नहीं मिली।
वजह यह है कि कांग्रेसियों दोषियों को बचाने में लगी हुई है। वे बुधवार को गांवों में संगत दर्शन के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
सुखबीर ने कहा कि पंजाब के लोगों ने संकट की घड़ी में हमेशा देश का नेतृत्व किया है। पंजाब सरकार लिए गए निर्णय के तहत 2007 से पहले खेतों के लिए बिजली के कनेक्शन अप्लाई करने वाले सभी किसानों को शीघ्र ही बिजली का कनेक्शन जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
अगले छछ महीनों के दौरान 2007 के बाद अप्लाई करने वाले किसानों को भी कनेक्शन जारी किए जाएंगे। प्रत्येक क्षेत्र को 24 घंटे बिजली सप्लाई उपलब्ध होगी। किसानों को छह हजार करोड़ रुपये की वार्षिक बिजली सब्सिडी देने के साथ-साथ दलित भाईचारे को 200 यूनिट तक नि:शुल्क बिजली दे रही है।
आटा दाल योजना का दायरा बढ़ाकर एक-दो सप्ताह में चालू कर दी जाएगी। उन्होंने गांव खड़ग सिंह वाला, ऊभा, बुर्ज ढिलवां, भैणीबाघा, तामकोट, बुर्ज हरी, माखा चहिलां, बुर्ज झब्बर,रड्ड, खीवा कलां, ,खीवां खुर्द, खीवा दयालूवाला आदि गांवों के विकास कार्यों के लिए लगभग 10 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्येां के लिए ग्रांटों को स्वीकृति दी।
इस अवसर पर बलविंद्र सिंह भुंदड़, जगदीप सिंह नकई, प्रेम मित्तल, बलवीर सिंह सिद्धू, हरवंत सिंह दातेवास, सुखविंदर सिंह औलख, अमित ढाका, गुरप्रीत सिंह भुल्लर, भूपिंदर सिंह खटड़ा मौजूद थे।
राहुल ने छिड़का जख्म पर नमक : मजीठिया
अमृतसर : केबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा है कि कांग्रेस के महासचिव राहुल गांधी की ओर से 84 के सिख दंगों के बारे में दिए गए ताजा बयान के माध्यम से सिखों के जख्मों पर नमक छिड़का गया है। मजीठिया कत्थूनंगल स्थित गुरुद्वारा बाबा बुढ़ा साहिब में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मजीठिया ने कहा कि 84 में हजारों सिख दंगे के शिकार हुए थे। उन्होंने दावा किया कि राहुल प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बन कर भी कोई बढ़िया कारनामा कांग्रेस के लिए नहीं कर पाएंगे।