फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   e-rickshaw, avon starts e-rickshaw in ludhiana, ludhiana e-rickshaw

प्रदूषण मुक्त स्मार्ट सिटी के लिए एवन लाएगा ई रिक्शा

Thu, 17 Mar 2016 09:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Thu, 17 Mar 2016 09:28 PM IST
विज्ञापन
e-rickshaw, avon starts e-rickshaw in ludhiana, ludhiana e-rickshaw
e-rickshaw - फोटो : demo
दिग्गज साइकिल निर्माता कंपनी एवन साइकिल्स लिमिटेड प्रदूषण मुक्त स्मार्ट सिटी के लिए शुक्रवार को लुधियाना में शुरू होने वाले साइकिल और फिटनेस एक्सपो में ई-रिक्शा पेश करेगा। यह जानकारी कंपनी के चेयरमैन कम मैनेजिंग डायरेक्टर ओंकार सिंह पाहवा ने वीरवार को कंपनी परिसर में आयोजित कांफ्रेंस में दी।
विज्ञापन


पाहवा ने कहा कि पर्यावरण का संदेश देने के लिए बीस मार्च को लुधियाना में साइकिलोग्रीन रैली का आयोजन किया जाएगा। इसमें शहर के प्रमुख पेडलर क्लब के सदस्य और स्कूली बच्चे हिस्सा लेंगे। रैली सर्किट हाउस से शुरू होकर आरती चौक, घुमार मंडी, रानी झांसी रोड, फव्वारा चौक और रखबाग होती हुए लड़कियों के सरकारी कॉलेज के ग्राउंड में संपन्न होगी।
विज्ञापन


मेयर हरचरण सिंह गोहलवड़िया और डीसी रवि भगत हरी झंडी देकर रैली को रवाना करेंगे। पाहवा ने कहा कि साइकिलिंग के शौकीनों के लिए एवन ने मिड सेगमेंट में साइकिल्स रेंज में हाईटेक मॉडल पेश किए हैं। 18 से 20 मार्च तक लुधियाना में लगने वाली अंतरराष्ट्रीय साइकिल एक्सपो में एवन दस नए मॉडल पेश करेगी। इसके अलावा ई रिक्शा और ई बाइक को भी डिस्पले किया जाएगा। इस अवसर पर ज्वाइंट एमडी ऋषि पाहवा, बीएस धीमान और जीडी कपूर समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed