फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Drug overdose youth dies, 3 friends arrested in ludhiana

नशे की ओवरडोज युवक की मौत, 3 दोस्त गिरफ्तार

Sun, 16 Aug 2020 06:30 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
Drug overdose youth dies, 3 friends arrested in ludhiana
आधार कार्ड की कापी लेने और 45 हजार की नकदी लेकर घर से निकले डाबा के जैन कालोनी स्थित विजय इंद्र नगर निवासी साहिल सिंगला (25) का शव सड़क किनारे मिला। आशंका जताई जा रही है कि उसकी मौत ओवरडोज की वजह से हुई थी। उसके दोस्तों ने उसे नशे की खेप दी थी। थाना डिवीजन छह की पुलिस ने पिता की शिकायत पर चार दोस्तों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस की गिरफ्त में आए दोस्तों की पहचान गुरपाल नगर निवासी विनोद सिंह, मोहल्ला कोट मंगल सिंह निवासी मनविंदर सिंह और जैन कालोनी निवासी मनी के तौर पर हुई है। पुलिस चौथे साथी गुरपाल नगर निवासी रीटा की तलाश कर रही है। थाना प्रभारी अमनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि वीरवार को मृतक के पिता ने पुलिस को दी गई सूचना में बताया था कि बुधवार को उनका बेटा साहिल करीब 12:30 बजे उन्हें आधार कार्ड गुम हो जाने का कहकर उसकी कॉपी लेने व अन्य काम से 45 हजार की नकदी लेकर घर से गया था। वह रात को घर नहीं लौटा। अगले दिन उन्हें शाम 5:30 बजे सूचना मिली कि उनका बेटा साहिल बेहोशी की हालत में गली नंबर 12 गुरपाल नगर में गिरा पड़ा है।
विज्ञापन

उन्होंने बेटे को ईएसआई अस्पताल भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान बेटे ने दम तोड़ दिया। मृतक के पिता ने शिकायत में उक्त चारों दोस्तों पर बेटे को नशा देने और नशे की ओवरडोज से मौत होने का आरोप लगाया। एसएचओ बराड़ ने बताया कि एएसआई ओंकार सिंह की अगुवाई में पुलिस ने आरोपी तीन दोस्त विनोद, मनविंदर सिंह और मनी को गिरफ्तार कर लिया। चौथे साथी रीटा की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साहिल की मौत का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed