फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   dr.johal, support government on denomination, lma award function

नोटबंदी पर सरकार को सब सहयोग दें : डॉ. जौहल 

Thu, 01 Dec 2016 09:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Thu, 01 Dec 2016 09:48 PM IST
विज्ञापन
dr.johal, support government on denomination, lma award function
लुधियाना में एलएमए के अवार्ड समारोह में अवार्ड विजेता मुख्यातिथि के साथ - फोटो : अमर उजाला
सेंट्रल विश्वविद्यालय के चांसलर एवं प्रमुख अर्थशास्त्री पद्मभूषण डॉ. सरदारा सिंह जौहल ने विमुद्रीकरण की तारीफ की है, साथ ही उन्होंने कहा कि इसके बाद पैदा हुए भंवर से निकलने के लिए हर नागरिक को संयम रखकर सरकार का सहयोग करना होगा। भविष्य में देश को इसका लाभ होगा। जौहल वीरवार को पार्क प्लाजा में एलएमए द्वारा आयोजित सालाना अवार्ड समारोह में बोल रहे थे। 
विज्ञापन


आरबीआई की टीम में रहते हुए डॉ. जौहल ने भी नोटबंदी करने का सुझाव दिया था। उनका कहना है कि गोपनीयता के चक्कर में सरकार सही ढंग से प्लानिंग नहीं कर पाई। जरूरत के मुताबिक नोट छप नहीं पाए, नतीजतन करेंसी की किल्लत से लोग बेहाल हो रहे हैं। साथ ही डॉ. जौहल ने सस्ती दरों पर शिक्षा एवं सेहत सुविधाएं मुहैया कराने की वकालत की। उन्होंने आधुनिक युग में ड्राइव इन बैंकिंग सुविधाएं मुहैया कराने का भी सुझाव दिया, ताकि लोग घर बैठे बैंकिंग सुविधाएं हासिल कर सकें। 
विज्ञापन


डॉ. जौहल ने एलएमए से कृषि क्षेत्र में उम्दा काम करने वाले किसानों के लिए भी अवार्ड शुरू करने का सुझाव दिया। समारोह में डॉ. जौहल ने एलएमए अवार्ड वितरित किए। एलएमए वर्धमान अवार्ड फॉर एंटरप्रिन्योर ऑफ द ईयर अवार्ड-2015 यस बैंक के सीईओ राणा कपूर को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलएमए दयानंद मुंजाल अवार्ड फॉर मैनेजर ऑफ द इयर अवार्ड एसईएल मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी के सीईओ वीके गोयल को दिया गया। एलएमए ट्राइडेंट अवार्ड फॉर यंग इनोवेटिव एंटरप्रिन्योर-मैनेजर ऑफ द ईयर का सम्मान सीएस ग्रुप के सीईओ छोटू शर्मा को दिया गया। 

एलएमए-हरीचंद अवार्ड फॉर कारपोरेट सिटीजन ऑफ द ईयर अवार्ड मैक्स इंडिया फाउंडेशन के माहिनी दलजीत सिंह को दिया गया। एलएमए सोहन लाल पाहवा अवार्ड फॉर एमर्जिंग एसएमई ऑफ द ईयर-यंगमैन वुलन मिल्स के एमडी रमेश कुमार जगोता को दिया गया।


एलएमए-सतपाल मित्तल लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड ऑफ द ईयर पुरस्कार मेदांता के चेयरमैन डा. नरेश त्रेहन को दिया गया। इस अवसर पर डॉ. केएनएस कंग, डीएल शर्मा, परमजीत कौर, महेश मुंजाल और अनिल कुमार मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed