फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   dog found dead outside shop shopkeeper tied to back of car dragged it away

अमानवीयता: दुकान के बाहर मरा मिला कुत्ता तो दुकानदार ने किया ऐसा काम... वायरल हो गया वीडियो

Mon, 15 Sep 2025 12:47 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 15 Sep 2025 12:47 PM IST
सार

वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक कार से कुत्ते को रस्सी के सहारे बांधकर मलेरकोटला चौक से लेकर गांव रसूलड़ा तक करीब तीन किलोमीटर तक घसीटा गया।

विज्ञापन
dog found dead outside shop shopkeeper tied to back of car dragged it away
कार के पीछे बांधा गया कुत्ते का शव - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

खन्ना के मलेरकोटला रोड पर एक दुकान के बाहर कुत्ता मरा हुआ मिला तो दुकानदार उसे अपनी कार के पीछे बांधकर घसीटते हुए दूर फेंक आया। इस बीच किसी ने इसकी वीडियो बना ली, जिससे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। मामला ध्यान में आने के बाद नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी के प्रमुख नवन शर्मा ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। 
विज्ञापन




नवन शर्मा ने बताया कि वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक कार से कुत्ते को रस्सी के सहारे बांधकर मलेरकोटला चौक से लेकर गांव रसूलड़ा तक करीब तीन किलोमीटर तक घसीटा गया। इस दौरान राह चलते लोगों ने इस अमानवीय कृत्य का विरोध किया और गाड़ी का पीछा करके उसे रुकवाया। शिकायत मिलने पर पुलिस जांच करने पहुंची तो दुकान से करीब तीन किलोमीटर दूर कुत्ते के शव को झाड़ियों से बरामद किया गया। 
विज्ञापन


थाना सदर का मामला होने के चलते मामले को सिटी 2 पुलिस ने थाना सदर को सौंप दिया। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार कुत्ते के शव को कार से बांधकर दूर फेंकने वाले व्यक्ति को पुलिस ने ढूंढ लिया, जिसने अपनी गलती मान ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed