{"_id":"56ead9274f1c1b94238b458a","slug":"dharna-munshi-dharna-in-bhatinda-protest-in-bhatinda","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों के क्लर्कों का अदालत परिसर के बाहर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों के क्लर्कों का अदालत परिसर के बाहर धरना
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
Updated Thu, 17 Mar 2016 09:49 PM IST
विज्ञापन
बठिंडा में प्रदर्शन करते मुंशी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अदालत में वीरवार को वकीलों के पास काम करने वाले क्लर्कों ने एक मुंशी के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार को लेकर जिला अदालत परिसर के बाहर धरना दिया।
क्लर्कों ने आरोप लगाए कि जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने मुंशी विक्की शर्मा के साथ दुर्व्यवहार किया। मौके पर उपस्थित विक्की शर्मा ने बताया कि सुबह जब वह अदालत परिसर में आया तो उसने अपनी मोटरसाइकिल परिसर के अंदर खड़ी कर दी। इस पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने उसे अपनी मोटरसाइकिल वहां से हटाने को कहा।
उसने बताया कि उसके चोट लगी हुई है, जिसके चलते वह मोटरसाइकिल अंदर तक ले आया। इस पर अध्यक्ष ने उसके साथ दुर्व्यवहार शुरू कर दिया व उसे धमकियां दीं। उसने इसकी जानकारी मुंशी एसोसिएशन को दी। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने उक्त आरोपों को गलत बताया है।