फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Dengue stings acute, 40 new cases of dengue infection surfaced in district Ludhiana

डेंगू का डंक हुआ पैना, जिला लुधियाना में 40 डेंगू संक्रमण के नए केस आए सामने

Wed, 03 Nov 2021 10:30 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Dengue stings acute, 40 new cases of dengue infection surfaced in district Ludhiana
लुधियाना। लुधियाना में डेंगू संक्रमण के 40 नए केस सामने आए है। जिला लुधियाना में डेंगू संक्रमित की संख्या 1335 पहुंच चुकी है। जिले में 3297 डेंगू के संदिग्ध मरीज बताए जा रहे है। आम लोगों को डेंगू के डंक से बचाने के लिए जिला प्रशासन के सभी दावे धराशाई होते दिखाई दे रहे है। डेंगू मच्छर को खत्म करने के लिए निगम की फॉगिंग मशीने में नाकाम होती दिखाई दे रही है। जिस तरह से मौसम का ठंडक बढ़ती जा रही है, उसी क्रम में डेंगू का डंक पैना होता जा रहा है।
विज्ञापन

सेहत विभाग के आकंड़ों के अनुसार बुधवार को जिला लुधियाना में डेंगू के 40 नए मरीज सामने आए है। इसमें महानगर लुधियाना में सबसे ज्यादा 37 मरीज है, जबकि जगरांव से एक, गांव कूमकलां से एक और सुधार में एक मरीज मिला है। जिला लुधियाना में कुल 1335 डेंगू पीड़ित सामने आ चुके है, इसमें सबसे ज्यादा शहर से 999 मरीज है। खन्ना से 42, जगरांव से 55 और 239 गांवों से संबंधित है। डेंगू संदिग्धों का कुल आंकड़ा 3297 पहुंच गया है। इसके अलावा अन्य शहरों या राज्यों से 679 डेंगू पीड़ित जिला लुधियाना में मिल चुके है। इन आकंड़ों से साफ जाहिर है कि डेंगू किस कदर शहर में अपने पैर पसार चुका है।
विज्ञापन

सरकारी की जगह निजी अस्पताल में ज्यादा मरीज
डेंगू के डंक का शिकार बन चुके लोगों के लिए सेहत विभाग चाहे अपने सरकारी अस्पताल में बड़े इलाज के दावे जता रहा है, लेकिन सच्चाई यह है कि लोग सरकारी की जगह निजी अस्पताल का रूख कर रहे है। इसका अंदाजा इसी बात से लगा सकते है कि इस समय जिला लुधियाना में 520 डेंगू पीड़ितों का विभिन्न अस्पताल में उपचार चल रहा है। सरकारी अस्पताल में महज 16 लोग अपना उपचार करवाने के लिए पहुंचे है, जबकि 504 मरीज निजी अस्पताल में अपना उपचार करवाने के लिए मजबूर है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि निजी अस्पताल में डेंगू पीड़ितों को प्लेट्लेट्स से लेकर एसडीपी आसानी से उपलब्ध हो रहा है। जबकि सरकारी अस्पताल में ऐसा कुछ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed