फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Demonstration outside the DC office against the delay in the papers for army recruitment

फौज भर्ती के लिए हो रहे पेपरों में देरी के खिलाफ किया डीसी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन

Mon, 18 Oct 2021 10:00 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
Demonstration outside the DC office against the delay in the papers for army recruitment
लुधियाना। नौवें माह को फौज में भर्ती के लिए होने वाले पेपरों में लगातार हो रही देरी से अभ्यार्थियों में रोष है। सोमवार को डिप्टी कमिश्नर दफ्तर के बाहर प्राथियों की तरफ से सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। जल्द से जल्द पेपर करवाने की मांग की गई। जिससे पेपर देने वाले अभ्यार्थी अपना भविष्य बना सकें। प्रदर्शन के दौरान सभी ने रोष तो जाहिर किया ही साथ ही डिप्टी कमिश्नर के माध्यम से अपना मांग पत्र सरकार को भेजा। उन्हें पेपर के बारे में ऊपर लिखकर भेजने का आश्वासन देकर प्रशासनिक अधिकारियों ने वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी सोमवार की सुबह डिप्टी कमिश्नर दफ्तर के पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। उसके बाद प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बीते वर्ष नौवें माह में भर्ती निकली और भर्ती के लिए पेपर होने थे। पेपर का समय नजदीक आया तो अभ्यार्थियों को आगे तारीख बढ़ा कर बता दी जाती है। उन्हें लटकाया जा रहा है। हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर पेपर रद्द कर दिया जाता है। जिस कारण वह काफी परेशान है और ओर कोई काम भी नहीं कर पा रहे है। जिसके चलते आज वह रोष प्रदर्शन कर रहे है और मांगों को लेकर उन्होंने ज्ञापन भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed