फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Demand for arrest of accused in Jalandhar dispute

Ludhiana News: जालंधर विवाद में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Sat, 04 Oct 2025 08:23 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 08:23 PM IST
विज्ञापन
Demand for arrest of accused in Jalandhar dispute
फोटो
विज्ञापन

राजपुरा। जालंधर में जिला प्रशासकीय परिसर के बाहर हिंदू और मुस्लिम समुदाय में हुए विवाद के मामले में राजपुरा में भी हिंदू संगठनों में भारी रोष देखने को मिल रहा है। शनिवार को विश्व हिंदू परिषद विहिप पंजाब के सह मंत्री विजय छाबड़ा, महामंत्री पंकज गोयल और जिला पटियाला अध्यक्ष पंडित नरेश कुमार की अगुवाई में हिंदू संगठनों ने एक आपातकालीन बैठक बुलाई। बैठक में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। प्रांत सह मंत्री विजय छाबड़ा ने कहा कि दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों की पुलिस वेरिफिकेशन कराना बेहद जरूरी है। बैठक में विहिप महामंत्री पंकज गोयल, जिला अध्यक्ष पंडित नरेश कुमार और युवा नेता हिमांशु कमल, मोहिंदर अरोड़ा, हिमांशु कमल, गिरजेश कुमार, परवीन कुमार, परवीन मुखीजा, सनी लांबा, चंद्र गोस्वामी, धीरज बावा, सहित कई हिंदू संगठनों के नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed