फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Deliberations held on modern diagnostic techniques at DMCH

Ludhiana News: डीएमसीएच में आधुनिक जांच तकनीकों पर किया मंथन

Sat, 10 Oct 2026 05:53 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Sat, 10 Oct 2026 05:53 PM IST
विज्ञापन
Deliberations held on modern diagnostic techniques at DMCH
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। दयानंद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) के पैथोलॉजी विभाग ने आधुनिक जांच तकनीकों पर एक सतत चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम और कार्यशाला का आयोजन किया, जिसमें पंजाब, हरियाणा और अन्य क्षेत्रों से 130 से अधिक डॉक्टरों ने भाग लिया। इसमें फ्लो साइटोमेट्री और इम्यूनोएसेज के सिद्धांतों तथा व्यावहारिक पहलुओं पर चर्चा की गई।

डीएमसीएच मैनेजिंग सोसाइटी के सचिव बिपिन गुप्ता ने कार्यशाल का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा, डॉक्टरों को उन्नत जांच तकनीकों से अपडेट रहना चाहिए, जो बीमारियों के सटीक निदान में महत्वपूर्ण हैं। प्रिंसिपल डॉ. जीएस वांडर ने रोचक मेडिकल मामलों के निदान पर सत्र की अध्यक्षता की। विशेषज्ञों ने इन तकनीकों के उपयोग को बीमारियों की पहचान और उपचार संबंधी निर्णय लेने में महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम का नेतृत्व पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. भावना गर्ग ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed