फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Delhi resident arrested, fraud with girl

युवती से 20.37 लाख की ठगी के आरोपी में दिल्ली निवासी काबू

Sun, 04 Apr 2021 09:58 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 09:58 PM IST
विज्ञापन
Delhi resident arrested, fraud with girl
लुधियाना। डेढ़ माह पहले लुधियाना निवासी युवती को शादी का झांसा देकर 20 लाख रुपये ठगने के मामले में आखिरकार थाना मॉडल टाउन पुलिस ने दिल्ली निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शनिवार अदालत में पेश किया गया। वहां से उसे चार दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है। आरोपी की पहचान तिलक नगर वेस्ट दिल्ली निवासी सुरिंदर कुमार चोपड़ा के तौर पर हुई है। वह टेलीकॉम की दुकान चलाता है। यहीं से आरोपियों ने अपने एटीएम कार्ड स्वैप कर नकदी हासिल की थी।
विज्ञापन

थाना मॉडल टाउन के एसएचओ इंदरजीत सिंह ने बताया कि दुगरी निवासी हिना ढींगरा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसने मैट्रीमोनियल वेबसाइट पर बायोडाटा अपलोड किया था। वहां उसकी मुलाकात प्रदीप आनंद से हुई। प्रदीप आनंद ने बताया कि वह इंग्लैंड में रहता है और उससे शादी करने के लिए तैयार है। आरोपी ने कहा कि वह 22 दिसंबर 2020 को भारत आ रहा है। 22 दिसंबर को आरोपी ने पीड़िता को फोन कर बताया कि वह दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंच चुका है लेकिन कस्टम विभाग ने उसके रोक लिया है क्योंकि उसके पास दो लाख पौंड थे। उन्हें छुड़ाने के लिए उसे पैसे चाहिए। इसके बाद पीड़िता को कई फोन आए। इसमें एक व्यक्ति ने खुद को कस्टम अधिकारी भी बताया। उनकी बातों में आकर पीड़िता ने अपने खाते से लगभग 20.37 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू की। इसमें सामने आया कि आरोपी ने सबसे ज्यादा आठ लाख रुपये विभिन्न टेलीकॉम शोरूम से स्वैप किए थे। पुलिस ने आधार कार्ड और पैन कॉर्ड के आधार पर जांच को जारी रखा। इसमें खुलासा हुआ कि तिलक नगर स्थित सुरिंदर कुमार के यहां से पैसा स्वैपिंग मशीन से निकाला गया है। पुलिस ने तीन अप्रैल को दिल्ली जाकर सुरिंदर कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed