फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Delhi Health Minister said ED can arrest me at any time

पंजाब विधानसभा चुनाव: लुधियाना में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री बोले- किसी भी वक्त ईडी मुझे गिरफ्तार कर सकती

Sun, 23 Jan 2022 08:05 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 23 Jan 2022 08:05 PM IST
सार

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने अपनी गिरफ्तारी की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) उन्हें किसी भी वक्त गिरफ्तार कर सकता है। इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी ऐसी आशंका जता चुके हैं। 

विज्ञापन
Delhi Health Minister said ED can arrest me at any time
दाखा में प्रचार करने पहुंचे सत्येंद्र जैन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दिल्ली के स्वास्थ मंत्री सत्येंद्र जैन पंजाब के दो दिनों के दौरे पर हैं। रविवार को वह हल्का दाखा में आप प्रत्याशी केएनएस कंग के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंचे। सत्येंद्र जैन ने कहा कि पंजाब चुनाव के कारण केंद्र की मोदी सरकार आम आदमी पार्टी को घेरने की तैयारी में है। जिस कारण दिल्ली के स्वास्थ मंत्री ने आशंका जताई है कि ईडी की टीम दोबारा से उनके खिलाफ छापामारी कर उन्हें गिरफ्तार कर सकती है।

विज्ञापन


सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी आज इस संबंध में आशंका जताई है। पंजाब दौरे के बाद उन्हें दिल्ली जाना है। ईडी उन्हें गिरफ्तार करना चाहती है, ईडी का पूरा स्वागत किया जाएगा। सत्येंद्र जैन ने कहा पिछले पंजाब चुनाव में भी ईडी ने उनके खिलाफ छापेमारी की थी और तब ईडी को कुछ नहीं मिला था। 
विज्ञापन


एक बार फिर से पंजाब चुनाव से ठीक पहले इस तरह की योजना बन रही है। गौरतलब है कि रविवार सुबह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी जैन को गिरफ्तार करने की आशंका जताई। इसके बाद यह मामला तूल पकड़ सकता है। इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के रिश्तेदारों के घर भी ईडी की छापामारी हो चुकी है और वहां से पैसे की बरामदगी का दावा किया जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


न लगाया मास्क और न रखी दो गज की दूरी, कोरोना गाइडलाइंस की उड़ाई धज्जियां
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने खुद कोरोना गाइडलाइंस के नियमों की धज्जियां उड़ा डालीं। दाखा में आप उम्मीदवार के प्रचार के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने न खुद मास्क लगाया और न उनके आसपास के लोगों ने। इतना ही नहीं, दो गज की दूरी तो दूर की बात सभा में भी पूरी तरह से भीड़ जुटी थी। बैठक के बाद वह डोर टू डोर प्रचार करने भी निकले। लुधियाना में इस समय रोजाना एक हजार से ऊपर मरीज सामने आ रहे हैं। 10 के करीब लोगों की मौत हो रही हैं। इसके बावजूद लोगों को पाठ पढ़ाने वाले नेता नियम तोड़ रहे हैं। 

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पहले तो मास्क लगाया पर बाद में उतार दिया। दिल्ली में रोजाना लाखों रुपये विज्ञापन देकर लोगों को जागरुक करने वाले दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री खुद नियमों की धज्जियां उड़ाते रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब में स्वास्थ्य सिस्टम नाम की कोई चीज नहीं है। 


उनका कहना है कि वह सेहत सुविधाएं देखने मुख्यमंत्री के चमकौर साहिब क्षेत्र गए थे। वहां के हालात खराब हैं। हमारी सरकार आ रही है। हम आते ही यहां पर पिंड क्लीनिक, पॉलीक्लीनिक और सब डिवीजन में नए अस्पताल बनाएंगे। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने दावा किया कि पिछली बार हम हवा में ज्यादा और जमीन पर कम थे। नतीजा सभी के सामने हैं। इस बार हम जमीन पर काम कर रहे हैं। लोग बदलाव चाहते हैं। हमारी सरकार आ रही है। इसके लिए हमने तैयारी कर ली है। अब बस एलान बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed