फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   death, two sisters died of snake bite, ludhiana sisters death

सांप के डसने से दो बहनों की मौत

Thu, 28 Jul 2016 09:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुल्लांपुर दाखा (लुधियाना)
ब्यूरो/अमर उजाला, मुल्लांपुर दाखा (लुधियाना) Updated Thu, 28 Jul 2016 09:30 PM IST
विज्ञापन
death, two sisters died of snake bite, ludhiana sisters death
मौत - फोटो : file
आजाद नगर में रहने वाले मजदूर की दो बेटियों की वीरवार सुबह सांप के डसने से मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मूल रुप से बिहार के खगड़िया के रामदेव पासवान परिवार के साथ आजाद नगर इलाके में रहता है। वह मजदूरी करता था। बुधवार रात उसकी दो लड़कियां सोनू और रुपा रोटी खाने के बाद फर्श पर दरी बिछाकर सो गई। सुबह करीब तीन बजे छोटी लड़की रुपा को सांप ने डस लिया। परिजन उसे अस्पताल ले गए।

इसी दौरान पीछे से सांप ने सोनू को भी डस लिया। रुपा को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया तो परिवार वाले उसे घर लेकर पहुंचे। जब वह घर पहुंचे तो सोनू की हालत काफी खराब हो चुकी थी।
विज्ञापन


उन्होंने सोनू को अस्पताल पहुंचाया। वहां से डॉक्टरों ने सोनू को डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन घर वाले उसे डीएमसी ले जाने के बजाय एक वैद्य के पास ले गए। जहां पर वैद्य ने बच्चियों के सिर पर टक लगाकर सांप का जहर जल्द खत्म होने का दावा कर उन्हें भेज दिया, लेकिन दोनों बच्चियों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed