लुधियाना में कोरोना मरीज की मौत, अस्पताल की पहली मंजिल से लगाई थी छलांग
लुधियाना के दरेसी ग्राउंड स्थित श्री राम चैरिटेबल अस्पताल की पहली मंजिल से कूदने वाले कोरोना संक्रमित मरीज ने सोमवार को दम तोड़ दिया है। उसका सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा था। सिर में ज्यादा चोट लगने के कारण उसने दम तोड़ दिया। इस घटना की जांच डिवीजन नंबर चार की पुलिस कर रही है।
पुलिस की जांच में यही पता चला है कि मृतक मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था। इसके अलावा वह शराब पीने का आदी था। पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई कर रही है।
बता दें कि शहर निवासी मोनू (37 ) मजदूरी का काम करता था। बीते सप्ताह उसे अचानक पेट में दर्द हुआ और इलाज के लिए उसके परिजनों ने उसे चैरिटेबल अस्पताल में भर्ती कराया। दर्ज का कारण जानने के लिए उसके महंगे टेस्ट हो रहे थे। इतना खर्च उठाना उसके लिए भारी पड़ रहा था। उसके रिश्तेदार किसी तरह उसकी मदद कर रहे थे।
शनिवार को उसकी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई। इसलिए वह कुछ और परेशान हो गया। रविवार को शाम लगभग चार बजे वह अस्पताल की पहली मंजिल के कमरे की खिड़की से बाहर निकल आया और सड़क पर कूद गया। इस पूरे घटनाक्रम की वीडियो भी वायरल हुई।
उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल लुधियाना में भर्ती कराया गया था। सोमवार दोपहर बाद उसकी मौत हो गई। सिविल सर्जन डॉक्टर राजेश बग्गा ने कहा कि मृतक मानसिक तौर पर परेशान था। सिविल अस्पताल मामले की जांच कर रहा है। वहीं पीड़ित परिवार का आरोप है है कि महंगे टेस्ट करवाए जाने के बाद मोनू परेशान हो गया था।
यह भी देखें- हमारे चैनल को सब्सक्राइब भी करें-
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.