फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Dead body was found hanging in the forest, identified after 25 days

Ludhiana News: जंगल में लटकता मिला था शव, 25 दिन बाद हुई पहचान

Mon, 04 Nov 2024 10:37 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Mon, 04 Nov 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
Dead body was found hanging in the forest, identified after 25 days
मशीन पेंट करने के लिए निकला, जंगल में लगा लिया था फंदा
विज्ञापन

25 दिन बाद थाना साहनेवाल पुलिस को टिब्बा गांव में लटकता मिला था शव
शव मिलने के एक सप्ताह बाद हुई पहचान, मिल्लरगंज इलाके में रहता था मृतक
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। साहनेवाल के गांव टिब्बा के जंगलों में पेड़ से लटकते मिले नौजवान की पहचान हो गई है। मृतक मिल्लरगंज निवासी धीरज कुमार है और पांच अक्तूबर को वह किसी फैक्टरी में मशीन पेंट करने के लिए गया था, लेकिन वापस नहीं आया।
शव मिलने के एक सप्ताह बाद पुलिस को उसके परिवार के बारे में पता चला। वह भी फोन के जरिये उसके परिवार की पहचान हो पाई तो सारी कहानी खुलकर सामने आई। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि धीरज ने आत्महत्या की है या किसी ने हत्या कर शव लटकाया है। पुलिस ने शव के बाद कई चीजें जांच के लिए भेजी हैं जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि मौत कैसे हुई।
विज्ञापन

मृतक धीरज के भाई प्रेम ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह दोनों भाई मशीनें पेंट करने का काम करते हैं। पांच अक्तूबर को धीरज किसी फैक्टरी में मशीन पेंट करने के लिए गया था और वापस नहीं आया। प्रेम ने भाई के घर न लौटने पर इसकी जानकारी चौकी मिल्लरगंज पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने भी अपने तौर पर तलाश की, लेकिन पता नहीं चल पाया। गांव टिब्बा के पास जंगलात एरिया है जहां कोई आम व्यक्ति जल्दी किसी काम के बिना जाता नहीं है। 27 अक्तूबर को किसी राहगीर ने शव लटकता देखा तो पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने जांच की तो शव कंकाल में तबदील हो चुका था। आशंका थी कि शव को लटकते काफी समय हो गया होगा। पुलिस ने मृतक के पास से मिले फोन के जरिये चेकिंग की और उसके परिवार वालों का पता चला। इसके बाद परिवार से संपर्क किया गया और मृतक की पहचान हो पाई। पुलिस मृतक की मौत का कारण पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed