फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Dairy farmers are outraged by the reduction in milk prices and are demanding that the decision be reversed.

Ludhiana News: दूध की कीमतों में कटौती से डेयरी किसानों में आक्रोश, फैसला वापस लेने की मांग

Thu, 25 Dec 2025 08:52 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 08:52 PM IST
विज्ञापन
Dairy farmers are outraged by the reduction in milk prices and are demanding that the decision be reversed.
जगरांव। पंजाब सरकार की ओर से से 21 दिसंबर से दूध की कीमतों में 20 रुपये की कटौती के निर्णय ने प्रदेशभर के डेयरी किसानों में भारी रोष उत्पन्न कर दिया है। प्रोग्रेसिव डेयरी फार्मर्स एसोसिएशन (पीडीएफए) ने इस फैसले को डेयरी सेक्टर के लिए हानिकारक बताते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखकर तत्काल इसे वापस लेने की मांग की है। पीडीएफए के प्रमुख दलजीत सिंह सदरपुरा ने कहा कि पंजाब देश के प्रमुख डेयरी उत्पादक राज्यों में से एक है, और हाल के वर्षों में युवा पीढ़ी ने विदेश जाने की बजाय डेयरी फार्मिंग को अपनाया। लाखों रुपये का कर्ज लेकर उन्होंने आधुनिक डेयरी फार्म स्थापित किए थे, लेकिन सरकार का यह निर्णय उनके भविष्य को खतरे में डाल रहा है।
विज्ञापन

सदरपुरा ने कहा कि इस कटौती से गो दूध पर एक रुपये प्रति लीटर और भैंस के दूध पर डेढ़ रुपये प्रति लीटर का सीधा नुकसान होगा। पहले से ही आर्थिक दबाव झेल रहे किसानों के लिए यह कदम घाटे का सौदा साबित होगा। एसोसिएशन ने यह भी आरोप लगाया कि दूध की कीमतों में बढ़ोतरी के आश्वासन के बावजूद कटौती करना किसानों के साथ विश्वासघात है। चारा, फीड, डीजल, बिजली, मजदूरी, पशु चिकित्सक की फीस और दवाइयों की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है। पीडीएफए ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने इस मुद्दे पर जल्द कदम नहीं उठाए, तो संगठन संघर्षात्मक कदम उठाने के लिए मजबूर होगा। एसोसिएशन ने मांग की है कि दूध की कीमतों में 20 रुपये की कटौती तुरंत वापस ली जाए और राज्य में खुले पनीर की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed