फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   current, current from toy train, current to medical student

ट्वाए ट्रेन की पटरी से मेडिकल स्टूडेंट को लगा करंट

Sat, 30 Jul 2016 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sat, 30 Jul 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
current, current from toy train, current to medical student
लुधियाना के रख बाग में ट्वाए ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
रखबाग में बच्चों के मनोरंजन के लिए चल रही ट्वाए ट्रेन के लिए बनी रेल पटरी से एक मेडिकल स्टूडेंट को करंट लग गया था। उसे बेहोशी की हालत में सीएमसी अस्पताल में पहुंचाया गया।
विज्ञापन


उसकी पल्स भी काम नहीं कर रही थी। दिल की धड़कन भी ठीक नहीं चल रही थीं। गंभीर हालत में उसे आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया है। सीएमसी में आईसीयू के हेड डॉ. जी भाटिया का कहना है कि अभी युवक आईसीयू में है। उसकी हालत में सुधार हो रहा है, लेकिन वह खतरे से बाहर नहीं है। 
विज्ञापन


सीएमसी में पहले वर्ष के मेडिकल स्टूडेंट छत्तीसगढ़ निवासी अंगुश को 27 जुलाई की शाम करीब सात बजे रखबाग में ट्वाए ट्रेन की रेल की पटरी के बीच बनी सेंट्रल प्लेट से करंट लगा। इससे वह अचेत हो गया। इस हादसे के बाद सीएमसी के डायरेक्टर डॉ. अब्राहम जी थामस ने निगम कमिश्नर घनश्याम थोरी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें हादसे का विस्तार से जिक्र करते हुए ट्वाए ट्रेन के लिए बनी रेल पटरी के आसपास बैरिकेड लगाने का सुझाव दिया गया है। रेल पटरी में ट्रेन को चलाने के लिए हल्के वोल्टेज का डीसी करंट दौड़ाया गया है, लेकिन बरसात में यह खतरनाक हो रहा है। डॉ. थामस ने अपने पत्र में निगम प्रशासन से आग्रह किया है कि इस संबंध में शीघ्र ही आवश्यक कदम उठाए जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed