फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Criminal brought for medical escaped from police custody, hanged building to escape

Ludhiana: हीरो बनने के चक्कर में छत के बनेरे पर लटका अपराधी, पुलिस ने फिर से किया काबू

Wed, 15 Mar 2023 01:17 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Wed, 15 Mar 2023 01:17 PM IST
सार

लुधियाना पुलिस चोरी के मामले में तीन आरोपियों काे मेडिकल करवाने के लिए खन्ना के सरकारी अस्पताल लाई थी। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि 2 अपराधियों को तो हथकड़ी लगी थी, लेकिन तीसरे को हथकड़ी नहीं लगी थी।

विज्ञापन
Criminal brought for medical escaped from police custody, hanged building to escape
छत से लटका आरोपी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खन्ना की सिटी थाना टू की पुलिस की कस्टडी से चोरी के मामले में गिरफ्तार अपराधी आकाश उर्फ काशी उस समय फरार हो गया, जिस वक्त पुलिस उसका मेडिकल करवाने के लिए खन्ना के सरकारी अस्पताल पहुंची थी, जिसके करीब दो से तीन घंटे बाद डीएसपी (खन्ना) करनैल सिंह ने अपनी टीम के साथ आरोपी को दोबारा काबू कर लिया।

विज्ञापन


दो घंटे में पाया काबू
मिली जानकारी अनुसार सीटी थाना टू की पुलिस चोरी के मामले में तीन आरोपियों काे मेडिकल करवाने के लिए खन्ना के सरकारी अस्पताल लाई थी। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि 2 अपराधियों को तो हथकड़ी लगी थी, लेकिन तीसरे को हथकड़ी नहीं लगी थी। इसका फायदा उठाकर वह पुलिस की कस्टडी से भाग निकला। दो-तीन घंटे की मशक्कत के बाद आरोपी को दोबारा काबू गया
विज्ञापन


घटना का पता चलते ही डीएसपी (खन्ना) करनैल सिंह अपनी टीम के साथ खन्ना के सरकारी हॉस्पिटल पहुंचे। हॉस्पिटल से ही डीएसपी पैदल अपनी टीम के साथ अस्पताल के पीछे बनी गैलरी से होते हुए खन्ना के मेन बाजार में पहुंच गए और वहां लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए। जिससे पता लगा कि अपराधी किस दिशा में भाग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी ने 7 सीसीटीवी कैमरे चेक करते हुए उसी दिशा की ओर उसका पीछा करना शुरू किया। इसी दौरान डीएसपी को गुप्त सूचना मिली की एक अपराधी खन्ना के सराफा बाजार की एक निजी इमारत की छत पर छुपा हुआ है। जिसके बाद डीएसपी अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे। जैसे ही पुलिस छत पर चढ़ने लगी आरोपी ने पुलिस को देख लिया कि पुलिस छत की ओर आ रही है।

अपराधी ने छत से कूदने की कोशिश भी की, लेकिन छत की ऊंचाई अधिक होने के कारण वह कूदने की हिम्मत नहीं कर पाया और छत के बनेरे से लटक गया, ताकि पुलिस को पता न चले। जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़कर ऊपर को ओर खींच लिया और दोबारा काबू कर थाने ले आई। इस संबंध में जब डीएसपी (खन्ना) करनैल सिंह से फोन पर बात की गई तो उन्होंने कहा की तीनों आरोपियों को मेडिकल करवाने के लिए अस्पताल ले जाया गया था।


जहां मौका देख कर एक आरोपी भाग गया, जिसे बाद में पकड़ लिया गया। मौके पर पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि कुछ दिन पहले भी इसी थाने के अंदर से दो अपराधी भाग गए थे, जिन्हें बाद में बड़ी मुश्किल से काबू किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed