फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   youth sucide, anil kumar, ludhiana

आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने फंदा लगाया

Tue, 01 Mar 2016 03:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Tue, 01 Mar 2016 03:44 PM IST
विज्ञापन
youth sucide, anil kumar, ludhiana
नूरवाला रोड स्थित दशमेश कालोनी में रहने वाले एक व्यक्ति ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन


सुबह पत्नी ने पति का शव बरामदे में रोशनदान की ग्रिल से रस्सी के सहारे लटका देखा। मृतक की पहचान अनिल कुमार (33) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक की पत्नी नीलम के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी अनुसार के अनिल कुमार के दो बच्चे थे। वह एक क्लीनिक चलाता था। उसकी पत्नी नीलम का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से घर में आर्थिक तंगी चल रही थी। जिस कारण अनिल काफी दिनों से परेशान था। उसका कहना है कि रविवार रात वह सब सो गए थे। सोमवार सुबह जब वह उठी तो अनिल बेड पर नहीं थे। बाहर जाकर देखना चाहा तो कमरे का गेट बाहर से बंद था। उसने खिड़की खोल कर देखा तो अनिल का शव बरामदे में लटक रहा था। एसएचओ दिलबाग सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed