फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   young girl confronted robber in Ludhiana see video

लुधियाना की बहादुर बेटी: दुकान में चाकू लेकर घुसे लुटेरे से अकेली भिड़ गई सोनी...Video देख आप भी कहेंगे- शाबाश

Fri, 26 Dec 2025 11:00 AM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 26 Dec 2025 11:00 AM IST
सार

चाकू लेकर दुकान में घुसे आरोपी को देखकर एक बार तो युवती डर गई, लेकिन जब आरोपी ने गल्ले में हाथ डाला, तो उसने आरोपी का सिर टेबर पर रख दबा लिया।

विज्ञापन
young girl confronted robber in Ludhiana see video
चाकू लेकर दुकान में आए लुटेरे से भिड़ गई युवती। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

हंबड़ा बाजार में मनी ट्रांसफर और मोबाइल की दुकान चलाने वाली युवती से लूट का प्रयास हुआ। चाकू लेकर दुकान में घुसे लुटेरे के साथ युवती भिड़ गई। इस पर आरोपी अपना चाकू मौके पर छोड़कर भाग निकला।

विज्ञापन


घटना 22 दिसंबर की बताई जा रही है। चाकू लेकर दुकान में घुसे आरोपी को देखकर एक बार तो युवती डर गई, लेकिन जब आरोपी ने गल्ले में हाथ डाला, तो उसने आरोपी का सिर टेबल पर रख दबा लिया। इसके बाद आरोपी भाग निकला। युवती ने दुकान के बाहर जाकर शोर मचाया लेकिन आरोपी फरार हो गया। सारी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




हंबड़ा मेन बाजार में सोनी वर्मा नाम की लड़की दुकान चलाती है। वह मनी ट्रांसफर करने के साथ-साथ मोबाइल व उससे संबंधी सामान भी बेचती है। 22 दिसंबर को वह दुकान में बैठी थी। इसी दौरान मुंह पर रुमाल बांधे युवक चाकू लेकर दुकान में घुस गया। उसने आते ही युवती को धमकाया। जब आरोपी गल्ले में हाथ डालने लगा तो युवती ने बहादुरी दिखाते हुए युवक को दबोच लिया। खुद की जान फंसती देख वह छटपटाया और चाकू वहीं छोड़कर फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथापाई के दौरान युवती ने आरोपी का रुमाल और टोपी हटाने की कोशिश की। आरोपी पहचान उजागर होने के डर से मौके पर चाकू छोड़कर भाग निकला। युवती की शिकायत पर थाना लाडोवाल के अधीन आती चौकी हंबड़ा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed