फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Woman sold her child in Ludhiana case registered against five including ASHA worker and hospital staff

मर गई मां की ममता: जिसे नौ महीने तक कोख में रखा... पैदा होते ही मां ने कर दिया सौदा, ससुर ने पकड़ा बहू का झूठ

Mon, 15 Sep 2025 05:22 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 15 Sep 2025 05:22 PM IST
सार

पंजाब के लुधियाना में एक महिला ने बच्चा पैदा होते ही उसका सौदा कर दिया। महिला ने घर वालों से झूठ कहती रही कि उसके बच्चे की मौत हो चुकी है। एक महीने बाद महिला का झूठ पकड़ा गया है। 

विज्ञापन
Woman sold her child in Ludhiana case registered against five including ASHA worker and hospital staff
anuj crime - फोटो : Freepik

विस्तार

मां के लिए बच्चे उसका पूरा संसार होता है। लेकिन पंजाब के लुधियाना में जो घटना हुई है उसे मां की ममता शर्मसार हुई है। महानगर में एक ऐसा मामला सामने आया है जिससे हर कोई हैरान है। चंद पैसों के लिए एक महिला अपने नवजात बच्चे का ही सौदा कर दिया। महिला ने आशा वर्कर और सरकारी अस्पताल के स्टाफ के साथ मिलकर बच्चे को बेच दिया। महिला की मां ने भी उसका साथ दिया। बच्चे को उस समय बेचा गया जब महिला का पति आगरा में अपना इलाज करा रहा था और सारा परिवार उसकी देखभाल में लगा था। हालांकि महिला ने अपने पति और पूरे परिवार से झूठ कहा कि उसका बेटा पैदा हुआ था, लेकिन पैदा होते ही उसकी मौत हो गई। इस बात का सदमा पति सह नहीं पाया और उसकी भी मौत हो गई। 

विज्ञापन


अब लगभग एक महीने बाद इस घटना की सच्चाई सामने आई है। महिला के ससुर के हाथ एक कॉल रिकार्डिंग लगी, जिससे सुनकर महिला का झूठ पकड़ा गया। क्योंकि कॉल रिकार्डिंग ने कई राज खोल दिए। कॉल रिकॉर्डिंग से पता चला कि महिला ने पैसों की खातिर बच्चे को बेचा है। इसके बाद धांधरा रोड के शहीद भगत सिंह नगर इलाके में रहने वाली महिला रीटा के ससुर गजराज सिंह ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने गजराज सिंह की शिकायत पर उसकी बहू रीटा, उसकी मां प्रेमा देवी, आशा वर्कर रेनू, अस्पताल स्टाफ कर्मी कुनाल और राम कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


गजराज सिंह ने बताया कि उनके बेटे सन्नी की शादी आरोपी रीटा के साथ हुई थी। उसकी तीन साल की एक बेटी है। कुछ समय पहले उसका बेटा सन्नी बीमार हो गया। अप्रैल महीने में वह बेटे को आगरा अस्पताल में इलाज के लिए ले गया। उस समय रीटा गर्भवती थी। जुलाई महीने में उसकी डिलिवरी हुई और उसने बेटे को जन्म दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रीटा ने ससुर गजराज को बताया कि उसके बेटा हुआ था जिसकी मौत हो गई। गजराज ने बहू रीटा की बातों पर यकीन कर लिया। लेकिन रीटा को समझाया कि वह अपने पति सन्नी को बेटे की मौत के बारे में न बताए। कुछ दिन बाद रीटा आगरा आ गई। जब सन्नी ने उससे बच्चे के बारे में पूछा तो उसने पति सन्नी से भी झूठ बोला कि बेटा पैदा हुआ था जिसकी मौत हो गई। सन्नी यह सहन नहीं कर सका और अगले ही दिन उसकी मौत हो गई। 


गजराज ने बताया कि बेटे ने उसे फोन रिकार्डिंग के बारे में बताया था। उसने एक महीने पहले बहू के फोन की रिकार्डिंग सुनी तो अचानक उसकी और उसकी मां की बाते सामने आ गई। जिस दौरान पता चला कि सन्नी के घर बेटे ने जन्म लिया था जिसे पैसों की खातिर उसकी पत्नी रीटा ने बेच दिया। ससुर गजराज ने अपने तौर पर जांच की और सबूत इकट्ठा कर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी एएसआई बलदेव सिंह ने बताया कि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed