फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Woman commits suicide by jumping from third floor in Ludhiana

खौफनाक कदम: तीसरी मंजिल से कूदकर विवाहिता ने दी जान, पति पर छोटी-छोटी बात पर मारपीट करने का आरोप

Fri, 13 Aug 2021 06:37 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 13 Aug 2021 06:37 PM IST
सार

पंजाब के लुधियाना में एक विवाहिता ने तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी। पति पर प्रताड़ित करने का आरोप है। मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्जकर तलाश शुरू कर दी है। आरोप है कि पति छोटी-छोटी बात पर मारपीट करता था। 

विज्ञापन
Woman commits suicide by jumping from third floor in Ludhiana
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

लुधियाना के दुगरी इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को इस कदर परेशान किया कि उसने अपने घर की तीसरी मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली। जब वह नीचे गिरी तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोग उसे इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल ले गए। जहां गुरुवार को उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


सूचना मिलते ही थाना दुगरी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद मृतक बलजीत कौर उर्फ शैली का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। इस मामले में बलजीत कौर के पिता नई दिल्ली के पंजाबी बाग वेस्ट निवासी जसबीर सिंह की शिकायत पर उसके पति हरप्रीत सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बताया जाता है कि आरोपी सनकी किस्म का आदमी है और छोटी छोटी बात पर मारपीट करने लगता था। जसबीर सिंह द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक उनकी बेटी शैली की शादी आरोपी हरप्रीत सिंह के साथ वर्ष 2001 में हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी के समय उन्होंने अपनी हैसियत से ज्यादा दहेज भी दिया था। दोनों का एक बेटा उदय सिंह (17) और बेटी हरनाम कौर (12) हैं। जसबीर सिंह के मुताबिक आरोपी हरप्रीत एक सनकी किस्म का इंसान है। छोटी-छोटी बात पर उसे पीटता था। वह हर समय बलजीत पर शक करता था। 4-5 साल वह उसे हर महीने 10 हजार रुपये खर्च के लिए देता था लेकिन उसमें से भी पैसे निकाल लेता था। 9 अगस्त को उनकी बेटी से फोन पर बात हुई थी। उस समय भी वह बेहद परेशान लग रही थी। 

10 अगस्त की दोपहर बाद ही भाई गुरजीत सिंह ने शैली से फोन पर बात की। उससे कहा कि कोई दिक्कत हो तो बताए, वह उसे आकर ले जाएगा। उसी शाम दिल्ली से वापस लुधियाना पहुंचे। 10 अगस्त की रात उसने मकान की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। इलाज के लिए उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गुरुवार उसने दम तोड़ दिया। 


जसबीर सिंह का आरोप है कि आरोपी ने उसे घटना के बारे में कुछ नहीं बताया। शैली की मौसी प्रभजोत कौर उर्फ बबली लुधियाना रहती है। 11 अगस्त की सुबह 6 बजे उसने उन्हें फोन करके इसके बारे में जानकारी दी। पता चलते ही वे लोग दिल्ली से निकल पड़े और दोपहर को यहां पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed