{"_id":"61d5af24bf72547bbd2f1711","slug":"woman-commits-suicide-by-jumping-from-fourth-floor-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना में विवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम: चौथी मंजिल से कूदकर दी जान, दो साल पहले घर से भागकर की थी शादी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लुधियाना में विवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम: चौथी मंजिल से कूदकर दी जान, दो साल पहले घर से भागकर की थी शादी
Wed, 05 Jan 2022 08:29 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 05 Jan 2022 08:29 PM IST
सार
पंजाब के लुधियाना में 19 वर्षीय विवाहिता ने चौथी मंजिल से कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने भाई की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो वर्ष पहले घर से भागकर शादी करने वाली विवाहिता ने पति से तंग आकर चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता चलते ही थाना डिवीजन सात की पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक की पहचान खुशबू (19) के रूप में हुई है। पुलिस ने परिवार वालों को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी खुशबू के भाई संदीप कुमार की शिकायत पर ईडब्ल्यूएस कालोनी निवासी मुनीश कुमार के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
संदीप कुमार द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक उसकी बहन खुशबू ने दो वर्ष पहले आरोपी के साथ भागकर शादी की थी। वह दो वर्ष से ईडब्ल्यूएस कालोनी इलाके में रह रही थी। दो वर्ष से परिवार वालों के साथ उसकी मुलाकात नहीं हुई थी, इस कारण खुशबू घर जाना चाहती थी। इस वजह से दोनों के बीच में झगड़ा रहता था।
विज्ञापन
आरोपी अक्सर खुशबू के साथ मारपीट करता था कि वह गांव नहीं जाएगी, जिस कारण वह काफी परेशान थी। उसने घर की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। थाना डिवीजन सात के इंचार्ज इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था, बयान के बाद मामला दर्ज किया गया है। आरोपी एक दिन के पुलिस रिमांड पर है और उसे गुरुवार को दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा।