{"_id":"6e8024a1e3182a0c0b1ff8733fccf067","slug":"wifes-murder-husband-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला दबाकर पत्नी को मार डाला, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गला दबाकर पत्नी को मार डाला, गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Tue, 01 Dec 2015 03:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहनेवाल के कंगनवाल इलाके में रविवार की देर रात पति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करके उसका गला दबा कर हत्या कर दी।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी पति को हिरासत में लेकर मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। चौकी कंगलवाल पुलिस ने मृतका के भाई अवधेश कुमार के बयानों पर पति के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
जांच अधिकारी विद्या रतन ने कहा कि कंगनवाल स्थित नीलू के वेहड़े में मिंटू ने अपनी पत्नी बीस वर्षीय अराधना की हत्या कर दी। अराधना के भाई अवधेश ने बयान में कहा है कि उनकी बहन की शादी मिंटू के साथ तीन साल पहले हुई थी। अवधेश ने कहा कि उसका जीजा बहन के चरित्र पर शक करता था। इसी वजह से उसने देर रात गले में चुन्नी डाल कर उसकी बहन की हत्या कर दी।
जांच अधिकारी बताया आसपास के लोगों ने यह भी जानकारी दी कि मिंटू ने हत्या को आत्महत्या का रूप देने का भी प्रयास किया। रात को करीब दो बजे वह पत्नी के शव को अपनी गोद में रख कर आत्महत्या करने का शोर मचाने लगा। पुलिस ने पहुंच कर घटनास्थल पर तथ्य जुटा कर मिंटू को शक के आधार परहिरासत में ले लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर मिंटू ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया।