फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   wife, mayaka, husband, suicide

झगड़ा कर पत्नी मायके गई, पति ने फंदा लगा लिया

Thu, 17 Dec 2015 10:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना Updated Thu, 17 Dec 2015 10:10 PM IST
विज्ञापन
wife, mayaka, husband, suicide
झगड़ा कर पत्नी के मायके चले जाने के बाद दशमेश नगर इलाके के सुखविंदर सिंह (40) ने बुधवार देर रात अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना का पता वीरवार सुबह उस समय चला जब कमरे से बाहर न निकलने पर किरायेदार उसे देखने के लिए गया। शव लटकता देख उसने इसकी जानकारी लोगों को दी। सूचना मिलने के बाद थाना शिमलापुरी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच के दौरान पुलिस के सामने बात आई कि पत्नी के झगड़ाकर जाने के कारण ही सुखविंदर ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सुखविंदर सिंह फ्लेक्स बोर्ड बनाने का काम करता था। उसकी शादी चेत सिंह नगर की सिमरन से हुई थी। उनके तीन बच्चे थे। पुलिस ने बताया कि सुखविंदर शराब पीने का आदी था और अक्सर शराब पीने के बाद झगड़ा करता था। इस बात को लेकर उसकी पत्नी कई बार घर छोड़कर भी चली गई थी, लेकिन पंचायती राजीनामे के बाद फिर दोनों इकट्ठे होकर रहने लगे। दो दिन पहले भी सुखविंदर सिंह ने शराब पीकर पत्नी से झगड़ा किया। इसके बाद वह बच्चों के साथ मायके चली गई। उनके जाने के बाद सुखविंदर ने बुधवार रात पंखे से परने के सहारे फंदा लगा लिया। एसएचओ गुरबचन का कहना है कि इस मामले में 174 की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed