{"_id":"68f2107eeb6f3e97340e8f1e","slug":"undertrial-escapes-from-ludhiana-jail-three-policemen-suspended-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना जेल से हवालाती फरार: तीन दिन से नहीं लगा सुराग, सीसीटीवी ऑपरेटर और दो हेड वार्डन सस्पेंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लुधियाना जेल से हवालाती फरार: तीन दिन से नहीं लगा सुराग, सीसीटीवी ऑपरेटर और दो हेड वार्डन सस्पेंड
Fri, 17 Oct 2025 03:16 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 17 Oct 2025 03:16 PM IST
सार
लुधियाना जेल से फरार हुए हवालाती का तीन दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। हवालाती राहुल के फरार होने के मामले में जेल के तीन कर्मचारियों पर गाज गिरी है।
विज्ञापन
Crime news
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लुधियाना जेल से फरार हुए हवालाती का तीन दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। हवालाती राहुल के फरार होने के मामले में जेल के तीन कर्मचारियों पर गाज गिरी है। जेल विभाग ने सीसीटीवी ऑपरेटर और दो हेड वार्डन सहित तीन कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। हालांकि जेल प्रशासन इस मामले में चुप्पी साधे हुए है, जिससे जेल प्रशासन की कारगुजारी पर सवाल उठ रहे हैं। तीनों मुलाजिमों को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के लिए सस्पेंड किया गया है। इनको पुलिस जांच में शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
इस मामले में जेल अधिकारी अभी कुछ भी बताने को राजी नहीं हैं। वहीं जांच अधिकारी एएसआई दिनेश कुमार ने बताया कि जेल के सीसीटीवी कैमरे चेक किए हैं और उनकी फुटेज ली जा रही है। उधर जेल सुपरिंटेंडेंट कुलवंत सिंह ने हवालाती के गायब होने से लेकर अब तक मामले में चुप्पी साधी हुई है और वह अपना पक्ष रखने भी सामने नहीं आए हैं। तीन दिन से हवालाती गायब है और जेल प्रशासन ने अपना पक्ष तक नहीं रखा है।
विज्ञापन
जिस रात को हवालाती के जेल से गायब होने की बात सामने आई है, उस दिन हवालाती जेल परिसर में तीन बार दिखा है। सीसीटीवी फुटेज में पहले वह रात 8.15 बजे, फिर 9.20 बजे और आखिर में 9.30 बजे नजर आता है। उसके बाद से वह सीटीटीवी फुटेज में नजर नहीं आया है। जेल प्रशासन की सबसे बड़ी लापरवाही उस समय सामने आई है, जब सभी हवालातियों और कैदियों को सेल में बंद किया जाता है। उस समय बाकायदा सभी की गिनती होती है। छह बजे उनको सेल में बंद किया जाता है। छह बजे के बाद साढ़े तीन घंटे तक आरोपी अगर जेल परिसर में ही था, तो किसी ने उसे पकड़ा क्यों नहीं। वहीं अगर वह बाहर छूट गया था, तो उसे ढूंढने की कोशिश क्यों नहीं की गई।
विज्ञापन