{"_id":"57a364eb4f1c1ba16a2b8857","slug":"suspend-thanedar-suspend-in-halwara-ludhiana-suspend","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभद्रता करने वाला थानेदार सस्पेंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अभद्रता करने वाला थानेदार सस्पेंड
ब्यूरो/अमर उजाला, हलवारा (लुधियाना)
Updated Thu, 04 Aug 2016 09:42 PM IST
विज्ञापन
सस्पेंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव राजोआणा कलां के दलित पंच के साथ दुर्व्यवहार करने वाले थाना सुधार के थानेदार रघुविंदर प्रसाद को सस्पेंड कर दिया गया है। एसएसपी उपिंदरजीत सिंह घुम्मण की तरफ से सीपीआई (एम) और सीटू के तहसील नेताओं के साथ एक मीटिंग के बाद यह फैसला लिया।
मीटिंग के दौरान एसएसपी ने सीटू नेताओं को आश्वासन दिया कि बाकी मामले का दो दिन में निपटारा करने के बाद उन्हें इंसाफ दिया जाएगा। इसके बाद उन्होंने पुलिस और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन रद्द कर दिया। यह जानकारी पीसीआई (एम) के तहसील सचिव संतोख गिल और सीटू के प्रधान दलजीत कुमार गोरा ने दी।
वे वीरवार को रायकोट सब्जी मंडी में सीटू और सीपीआई (एम) के वर्करों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पुलिस प्रमुख उपिंदरजीत सिंह घुम्मण की तरफ से तुरंत कार्रवाई करने पर तसल्ली जताई और कहा कि इंसाफ की प्राप्ति तक संघर्ष जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
मजदूर नेताओं ने सभी को दो सितंबर की राष्ट्रीय हड़ताल की तैयारी का निमंत्रण दिया और नौ अगस्त को देशव्यापी सत्याग्रह में शामिल होने का प्रण दोहराया। इस मौके पर प्रकाश सिंह हिस्सोवाल, गुरदीप सिंह जोहला, चमकौर सिंह नूरपुरा, रुलदा सिंह गोबिंदगढ़ और सुखचैन सिंह राजोआणा शामिल थे।