फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   suicide, girl suicide in ludhiana, girl commit suicide in ludhiana

लुधियाना में युवती ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Tue, 29 Mar 2016 09:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Tue, 29 Mar 2016 09:20 PM IST
विज्ञापन
suicide, girl suicide in ludhiana, girl commit suicide in ludhiana
सुसाइड - फोटो : demo pic
पढ़ाई को लेकर परेशान चल रही मुस्लिम कालोनी की निजराना (22) ने सोमवार देर रात अपने कमरे में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना का पता उस समय चला जब मंगलवार सुबह उसकी मां उसे बुलाने के लिए गई। सूचना मिलने के बाद थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई अश्वनी कुमार ने कहा कि निजराना निजी कॉलेज में बीए पार्ट टू की छात्रा थी। उसके पिता की काफी समय पहले मौत हो चुकी थी। वह अपनी मां के साथ मुस्लिम कालोनी में रहती थी। कुछ दिन बाद उसके पेपर होने वाले थे। वह पढ़ाई को लेकर पिछले कुछ दिनों से परेशान थी।
विज्ञापन


सोमवार शाम करीब छह बजे वह अपनी मां को बाहर बरामदे में छोड़ कर अपने कमरे में चली गई और बाहर नहीं आई। किसी ने उससे खाना खाने के बारे में भी नहीं पूछा। परिजनों ने सोचा कि निजराना सो गई होगी। मंगलवार सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो उसकी मां उसे जगाने के लिए गई तो अंदर निजराना का शव लटक रहा था। निजराना की मां के बयान दर्ज करने के बाद बुधवार को निजराना के शव का पोस्टमार्टम करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed