फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   suicide attempt, farmer tried to suicide in ludhiana, ludhiana suicide

आढ़ती की दुकान पर किसान ने निगला जहर, गंभीर 

Thu, 19 May 2016 09:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्री माछीवाड़ा साहिब (लुधियाना)
ब्यूरो/अमर उजाला, श्री माछीवाड़ा साहिब (लुधियाना) Updated Thu, 19 May 2016 09:49 PM IST
विज्ञापन
suicide attempt, farmer tried to suicide in ludhiana, ludhiana suicide
आत्‍महत्‍या - फोटो : file
दाना मंडी में वीरवार को आढ़ती से परेशान किसान ने आढ़ती की दुकान पर ही धान में इस्तेमाल होने वाली जहरीली दवा खा ली। इससे मंडी में हड़कंप मच गया। लोगों ने किसान को तुरंत सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। जहां से डॉक्टरों ने उसे लुधियाना रेफर कर दिया। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव कच्चा माछीवाड़ा निवासी किसान मोहन सिंह ने आढ़ती मुख्तयार सिंह की करीब 26 एकड़ जमीन ठेके पर ली थी। किसान मोहन सिंह ने आढ़ती की दुकान पर 935 बोरी गेहूं बेचा था। इसके दस्तावेज भी किसान के पास थे। परिजनों का कहना है कि अपनी फसल पालने के लिए 1.25 लाख रुपये आढ़ती से एडवांस लिए थे।
विज्ञापन


अब रकम के हिसाब को लेकर किसान और आढ़ती के बीच तनाव चल रहा था। आढ़ती ने किसान की तूड़ी का नाड़ भी बेच दिया। इससे परेशान किसान ने वीरवार को आढ़ती की दुकान में ही जहर दवा खा ली। घटना के बाद आढ़ती दुकान से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी के मजदूरों ने इसकी सूचना किसान के परिजनों को दी। थाना माछीवाड़ा प्रभारी अमरदीप सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। खबर लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed