फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   sucide attempt in ludhiana

युवक ने की आत्महत्या की कोशिश

Sat, 13 Feb 2016 03:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sat, 13 Feb 2016 03:27 PM IST
विज्ञापन
sucide attempt in ludhiana
नूरवाला रोड मोहल्ला गुरप्रीत नगर में रहने वाले करण कुमार ने शुक्रवार को
विज्ञापन
अपने घर में जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या करने की कोशिश की। घटना का पता चलते ही करण कुमार के परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

उसकी हालत को देखते हुए उसे डीएमसी रेफर कर दिया गया है। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने के बाद थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने उसके पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। इसमें उसने एक व्यक्ति और उसकी मां का नाम लिखा हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार करण कुमार की शादी अक्तूबर 1995 में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद उसने एक बेटी को गोद ले लिया। उसे शक था कि उसकी पत्नी के किसी और के साथ संबंध हैं। उसके बाद उसकी पत्नी ने भी उसे झूठे मामलों में फंसाने के लिए शिकायतें पुलिस में करनी शुरू कर दी। कुछ दिनों से फिर से धमकियां मिल रही थीं।

उक्त व्यक्ति और उसकी मां लगातार उसे धमकियां दे रहे थे। शनिवार सुबह करण कुमार अपने कमरे में गया और जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत खराब होने पर परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में दाखिल कराया। जहां से डॉक्टरों ने उसे डीएमसी रेफर कर दिया। थाना बस्ती जोधेवाल के एसएचओ इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह ने बताया कि पुलिस के पास मामले की शिकायत आ चुकी है। जांच की जा रही है। जांच के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed