{"_id":"578b960f4f1c1b9132c4b6ec","slug":"stole-car-stole-in-ludhiana-ludhiana-car-stole","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्किंग के बीस रुपये बचाने के लिए पांच लाख की गाड़ी गंवाई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पार्किंग के बीस रुपये बचाने के लिए पांच लाख की गाड़ी गंवाई
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Sun, 17 Jul 2016 08:02 PM IST
विज्ञापन
sector 17 parking
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव कालस खुर्द के रहने वाले सुरिंदर सिंह ने पार्किंग के चंद रुपये बचाने के चक्कर में अपनी टाटा इंडिगो कार गंवा दी। थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
सुरिंदर सिंह ने बताया कि उसे किसी काम से जालंधर जाना था। इसलिए वह अपनी टाटा इंडिगो कार से गुरु नानक स्टेडियम की तरफ से रेलवे स्टेशन गया। उसने अपनी गाड़ी लक्कड़ पुल के नीचे पार्क कर दी और पैदल स्टेशन गया। जहां से उसने दादर एक्सप्रेस पकड़ी और जालंधर चला गया।
सुरिंदर का कहना है कि शाम करीब 6 बजे वह वापस लुधियाना आया। जब वह गाड़ी लेने गया, तो देखा कि पुल के नीचे से गाड़ी गायब थी। तब उसने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल किया। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
आर्मी कैंप के सामने खड़ा ट्रक चोरी
सीता नगर के जसपाल सिंह ने बताया कि उसने अपना ट्रक टाटा 407 कुछ दिनों पहले शेरपुर चौक के पास बने आर्मी कैंप के सामने बने पेट्रोल पंप के बाहर खड़ा किया था, जिसे कोई चुरा ले गया। इस मामले में थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।