फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Staff nurse dead body found hanging in private hospital in Ludhiana

Punjab: अस्पताल में स्टाफ नर्स की लटकती मिली लाश, शरीर पर चोट के निशान; 10 साल से काम कर रही थी गुरदीप कौर

Tue, 12 Aug 2025 07:30 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 12 Aug 2025 07:30 PM IST
सार

लुधियाना में एक निजी अस्पताल में स्टाफ नर्स की लाश फंदे से लटकती हुई मिली है। परिवार का आरोप है कि उनकी बेटी के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। परिवार ने हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Staff nurse dead body found hanging in private hospital in Ludhiana
anuj crime - फोटो : AI Photo

विस्तार

लुधियाना के पॉश इलाके में स्थित दीपक अस्पताल में काम करने वाली गुरदीप कौर (32) ने सोमवार को संदिग्ध हालात में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। हालांकि परिवार का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। 

विज्ञापन


घटना का पता उस समय चला जब अस्पताल के साथी कर्मचारियों ने उसे देखा। शव लटकता देख उनके होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी अस्पताल प्रशासन को दी। अस्पताल प्रशासन ने तुरंत पुलिस बुलाई। थाना डिवीजन पांच की पुलिस ने गुरदीप कौर के परिवार वालों को सूचित किया और शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। गुरदीप कौर के परिवार वालों ने अस्पताल प्रशासन पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रशासन की परेशानियों की वजह से ही उनकी बेटी ने ऐसा कदम उठाया है। बाकी पुलिस का कहना है कि हर पहलू पर जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार गुरदीप कौर पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। वह पिछले करीब 10 साल से अस्पताल में स्टाफ नर्स के तौर पर काम कर रही थी व एक पीजी में रहती थी। नौ अगस्त की शाम को घर से वापस आई थी। सोमवार को वह रोजाना की तरह अस्पताल पहुंची और दोपहर बाद उसने अस्पताल के कमरे में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उसके साथियों ने देखा तो अस्पताल प्रशासन व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गांव के सरपंच को सूचित किया। उन्होंने गुरदीप के घर जाकर जानकारी दी। गुरदीप कौर के परिवार वालों ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी के शरीर पर चोट के निशान हैं, जिससे आशंका है कि उनकी बेटी के साथ मारपीट हुई है व उसके बाद हत्या कर शव को लटकाया गया है।


जब अस्पताल प्रशासन से फुटेज मांगी गई तो उन्होंने तीन दिन पहले से कैमरा खराब होने की बात कही। थाना डिवीजन पांच के एसएचओ इंस्पेक्टर बिक्रमजीत सिंह ने बताया कि परिवार ने जो आरोप लगाए हैं उस पर जांच की गई है। ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है। कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। गुरदीप कौर ने आत्महत्या क्यों की है अभी तक पता नहीं चल पाया है। बाकी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें : Punjab Crime: होटल में रुके थे युवक-युवती, एक साथ बिताई रात, सुबह कमरे में मिली टैटू आर्टिस्ट लाश, बिखरा था खून

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed