फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Son of BJP leader arrested from Chandigarh for looting petrol pump

Punjab: BJP नेता का बेटा पेट्रोल पंप लूट के आरोप में चंडीगढ़ से गिरफ्तार, दूसरा आरोपी क्रास फायरिंग में घायल

Fri, 18 Nov 2022 10:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 18 Nov 2022 10:44 PM IST
सार

दूसरे आरोपी को पुलिस ने लुधियाना में घेरा तो पुलिस पर गोली चलाई, जिसमें क्रास फायरिंग में वह घायल हो गया। छह नवंबर को फोकल प्वाइंट इलाके में पेट्रोल पंप पर लूट और एटीएम तोड़ने की कोशिश हुई थी। 

विज्ञापन
Son of BJP leader arrested from Chandigarh for looting petrol pump
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में पेट्रोल पंप पर लूट और एटीएम तोड़ने की कोशिश के मामले में पुलिस ने भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सुखविंदर पाल सिंह गरेवाल के बेटे उदय सिंह गरेवाल को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ के बाद पुलिस उदय के साथी अमृतराज को पकड़ने गई तो उसने पुलिस पर गोलियां चला दीं। क्रॉस फायरिंग में अमृतराज की टांग में गोली लगी और पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसका रिवाल्वर और फॉर्च्यूनर गाड़ी बरामद कर ली।

विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि छह नवंबर को फोकल प्वाइंट इलाके में पेट्रोल पंप पर लूट के बाद आरोपियों ने कोहाड़ा चौक के पास एक एटीएम लूटने की कोशिश की थी। जांच में पता चला कि वारदात को उदय सिंह गरेवाल और उसके साथी अमृतराज ने अंजाम दिया है।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने उदय सिंह गरेवाल को चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। उदय से पूछताछ के बाद पुलिस ने चीमा चौक के पास आरके रोड पर फॉर्च्यूनर कार में जा रहे अमृतराज सिंह को घेर लिया। रुकने का इशारा करने पर उसने गाड़ी भगा ली। इस दौरान उसकी गाड़ी एक निजी व्हीकल में जा टकराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन वह गाड़ी लेकर भागा। पुलिस ने अमृतराज की गाड़ी के पीछे आरोपी का पीछा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने उसकी कार के टायर पर गोली चलाई। लेकिन आरोपी ने पुलिस पर गोलियां चला दीं। क्रास फायरिंग में एक गोली अमृतराज की टांग पर लग गई। इसके बाद वह गाड़ी से कूदकर भागा। कुछ ही दूरी पर पुलिस ने उसे काबू कर लिया। 

पुलिस ने उसके कब्जे से रिवाल्वर और दो गोलियां बरामद की हैं, फार्च्यूनर को जबत् कर लिया है। अमृतराज को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। यह सारा आपरेशन आईपीएस अधिकारी तुषार गुप्ता, सीआईए टू के इंचार्ज बेअंत जुनेजा और थाना मोती नगर के प्रभारी इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह की अगुवाई में किया गया।


जमानत पर बाहर आया था अमृतराज
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपी अमृतराज और उदय सिंह दोस्त हैं और दोनों ने इकट्ठे वारदात की थी। अब तक की जांच में पता चला है कि अमृतराज के खिलाफ हत्या और धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। वह हत्या के मामले में जमानत पर बाहर आया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed