लुधियाना: रामपुर गांव में एसओजी और काउंटर इंटेलिजेंस की दबिश, एक युवक को पकड़ा, आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का शक
एसओजी और काउंटर इंटेलिजेंस ने लुधियाना के रामपुर गांव में दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने एक युवक को धर दबोचा। युवक पर आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का शक है। पुलिस ने आरोपी युवक के घर से प्रिंटिंग मशीन को जब्त किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और काउंटर इंटेलिजेंस के अधिकारियों ने शुक्रवार की सुबह छह बजे अचानक गांव रामपुर को घेर लिया। पुलिस ने यहां से एक युवक को काबू किया है, जिस पर आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का शक है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने मौके पर आरोपी के घर से एक प्रिंटिंग मशीन को जब्त किया है। दोपहर तक पुलिस ने इस पूरे गांव के घेरे रखा, इसके बाद पुलिस काफी सामान जब्त कर अपने साथ ले गई। फिलहाल इस मामले पर कोई भी अधिकारी जानकारी देने के लिए तैयार नहीं है।
यह भी पढ़ें- नापाक इरादे: टिफिन बम से तेल टैंकर उड़ाने की घटना थी ट्रायल, पंजाब में सीरियल ब्लास्ट की साजिश
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह एसओजी और इंटेलिजेंस की टीम गांव रामपुर पहुंची। पुलिस ने गांव को पूरी तरह से घेर लिया। पुलिस की टीमें गुरप्रीत सिंह के घर की तलाश ली। आखिरकार एक टीम गुरप्रीत सिंह के घर पहुंची, उससे लंबी पूछताछ के बाद अपने साथ ले गई।
यह भी पढ़ें- आतंकी हमले की आशंका: पठानकोट में रेड अलर्ट, हिमाचल प्रदेश व जम्मू की सीमाएं सील, वाहनों की गहन जांच जारी
पुलिस टीम ने घर के हर कोने की तलाशी ली, यहां तक घर की छत पर रखी पानी की टंकियों को भी खंगाला। पुलिस को घर के अंदर एक प्रिंटिंग मशीन थी, जिसे जब्त कर लिया गया है। सूत्रों के अनुसार मौके पर कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है, जोकि खालिस्तानी मूवमेंट से संबंधित बताई जा रही है। यहां बता दें कि कुछ समय पहले गांव बघोर में कई जगह पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखे गए थे। गुरप्रीत सिंह को उसी मामले से जोड़कर देखा जा रहा है। इसलिए आशंका व्यक्त की जा रही है, उक्त युवक आतंकी गतिविधियों से जुड़ा हुआ है।
Punjab Police on Friday busted a secessionist module of banned ‘unlawful association’ Sikhs for Justice (SFJ) with the arrest of its three members after recovering lakhs of secessionist pamphlets promoting ‘Referendum 2020’ activities, from a village in Khanna: Office of the DGP pic.twitter.com/zE8PTJNrXV
— ANI (@ANI) September 17, 2021
खन्ना में एसएफजे के मॉड्यूल का भंडाफोड़
न्यूज एजेंसी एएनआई ने पंजाब के डीजीपी कार्यालय के मुताबिक जानकारी दी है कि शुक्रवार को पंजाब पुलिस ने प्रतिबंधित सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के एक अलगाववादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। खन्ना के एक गांव में 'रेफरेंडम 2020' गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले लाखों अलगाववादी पर्चे बरामद किए और तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया।