फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   smuggler arrest, smuggler arrest in ludhiana, kabbadi coach arrest in ludhiana

घरेलू क्लेश से तंग कबड्डी कोच बना नशा तस्कर

Tue, 22 Mar 2016 08:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Tue, 22 Mar 2016 08:46 PM IST
विज्ञापन
smuggler arrest, smuggler arrest in ludhiana, kabbadi coach arrest in ludhiana
गिरफ्तार - फोटो : demo
घरेलू झगड़ों से परेशान एक इंटरनेशनल कबड्डी कोच नशे के दलदल में फंस गया। नशा करने के साथ-साथ उसने नशा बेचना भी शुरू कर दिया। एंटी नारकोटिक्स सेल-1 की पुलिस ने उसे काबू कर लिया है।
विज्ञापन


तलाशी के दौरान उसके कब्जे से पुलिस को पांच ग्राम हेरोइन मिली है। आरोपी मेहरबान के गांव ढेही का रहने वाला सुखदेव सिंह है। वह पहले पंजाब पुलिस में बतौर एसपीओ काम कर चुका है। थाना कोतवाली में उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसकी स्विफ्ट कार कब्जे में ले ली गई है।
विज्ञापन


एएसआई जगजीत सिंह ने बताया कि सोमवार रात रेलवे स्टेशन के पास नाकाबंदी की हुई थी। सुखदेव सिंह अपनी स्विफ्ट कार से गुजर रहा था। उसे चेकिंग के लिए रोका गया तो तलाशी में उससे पांच ग्राम हेरोइन बरामद हुई। सुखदेव से पूछताछ में पता चला है कि वह 1992 में स्पोर्ट्स कोटे से पंजाब पुलिस में बतौर एसपीओ भर्ती हुआ था। 2003 में उसने नौकरी छोड़ दी और इटली चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इटली में अपनी टीम बनाकर वह कबड्डी कोच बन गया। आरोपी की टीम दो बार वर्ल्ड कबड्डी कप भी खेल चुकी है। उसने मेहरबान में स्थित गांव ढेही में अपनी स्पोर्ट्स अकादमी भी खोल रखी है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने घरेलू झगड़े से परेशान होकर नशा करना शुरू किया। इसके बाद उसने नशा बेचना भी शुरू कर दिया। वह सोनू नाम के युवक से हेरोइन लेकर आता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed