फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   six theft in one night

चौड़ा बाजार में छह दुकानों के ताले टूटे

Wed, 16 Dec 2015 09:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Wed, 16 Dec 2015 09:46 PM IST
विज्ञापन
six theft in one night
शहर के चौड़ा बाजार में मंगलवार की रात चोरों ने छह दुकानों के ताले तोड़कर लाखों का सामान और नगदी पार कर दी।
विज्ञापन


एक ही रात में छह दुकानों में चोरी होने से कारोबारियों में रोष है। घटनास्थल से कुछ दूरी पर स्थित घंटाघर चौक पर भी 24 घंटे पीसीआर दस्ता तैनात रहता है। थाना कोतवाली भी नजदीक है। बुधवार सुबह जब बाजार खुलनी शुरू हुई, तब वारदात का पता चला। मार्केट में एक साथ 6 दुकानों में चोरी का पता लगते ही दुकानदार एकत्रित हो गए। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही एसीपी रमनीश चौधरी, थाना कोतवाली के प्रभारी गुरप्रीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी।

चौड़ा बाजार स्थित रीगल शू स्टोर के मालिक अशोक कुमार के मुताबिक चोर उसकी दुकान के अंदर छत के जरिये दाखिल हुए। चोरों ने दुकान से तकरीबन 1 लाख कैश चुरा लिया। साथ ही उसकी दुकान में चोरों ने कपड़े व जूते भी बदले। चोरों के पुराने कपड़े व जूते उसकी दुकान की दूसरी मंजिल पर पड़े मिले।

स्वदेश शू मर्चेंट के मालिक राजेश कुमार ने बताया कि उनकी दुकान में 5-7 हजार कैश और करीब 25 जोड़ी जूते चोरी कर ले गए। संत स्टील स्टोर के जगजीत सिंह के मुताबिक चोर उसकी दुकान से 25 हजार कैश, गोलक में पड़े 8 हजार और बर्तन चोरी कर ले गए। संत बर्तन स्टोर के रिंकू के मुताबिक उसकी दुकान से चोर करीब 1.5 लाख रुपये और कुछ बर्तन ले गए। दयालबाग फुटवियर के मालिक आरपी सिंह का कहना है कि दुकान में कैश नहीं था। चोर जूते चुरा ले गए हों तो उसका पता नहीं।

दयालबाग डिजाइनर के तजिंदर सिंह के मुताबिक उसकी दुकान में भी कैश नहीं था। उनकी दुकान से नई पैंट व शर्टें चोरी हुई हैं। दुकान में इतना माल पड़ा है, जिससे अंदाजा नहीं लगाया जा सकता की कितने पीस चोरी हुए हैं। आसपास किसी भी दुकान के अंदर या बाहर कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है। इससे चोरों और घटना के समय का पता नहीं चल सका। पुलिस चोरों का सुराग लगाने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed