फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   shopkeeper molested girl who came to buy pencil in Ludhiana

Ludhiana: पेंसिल लेने आई बच्ची से दुकानदार ने की छेड़छाड़, लोगों ने पीटा तो पत्नी की गोद में मुंह छिपाया

Mon, 25 Nov 2024 02:45 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 25 Nov 2024 02:45 PM IST
सार

एक महिला ने तो दुकानदार को चप्पलें मारनी शुरू की तो दुकानदार अपनी पत्नी की गोद में मुंह छिपाने लगा। उसकी पत्नी भी साथ में माफी मांगती रही। इलाके के लोगों का आरोप है कि बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने वाले दुकानदार के खुद के दो बच्चे है और उनमें से एक बेटी है। उसे ऐसी हरकत करते शर्म आनी चाहिए थी।

विज्ञापन
shopkeeper molested girl who came to buy pencil in Ludhiana
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लुधियाना में चंडीगढ़ रोड स्थित जमालपुर के जीटीबी नगर इलाके में करियाना की दुकान पर पेंसिल लेने के लिए गई छह साल की बच्ची के साथ दुकान मालिक ने अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ की। जब बच्ची घर पहुंची तो उसने सारी बात पारिवारिक सदस्यों को बताई।
विज्ञापन


इसके बाद इलाके में हंगामा हो गया और लोग इकट्ठा होकर दुकानदार के घर के बाहर पहुंच गए। जब दुकान मालिक बाहर आया तो लोगों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। दुकानदार की पत्नी जब आई तो वह पत्नी की गोद में मुंह छिपाने लगा और माफी मांगने लगा। बच्ची के परिवार वालों ने इसकी शिकायत थाना जमालपुर पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन


जीटीबी नगर इलाके में रहने वाली एक छह साल की बच्ची रविवार की रात को इलाके की एक दुकान पर पेंसिल लेने के लिए गई थी। दुकानदार ने उसे पेंसिल देने के बहाने अंदर बुलाया और उसके साथ अश्लील हरकतें करते करते छेड़छाड़ शुरू कर दी। कुछ समय बाद उसे घर भेज दिया। बच्ची के परिवार वालों ने उसे समय लगने का कारण पूछा तो उसने सारी बात बता दी। जिसके बाद परिवार वालों ने इलाके के लोगों को बताया और सभी इकट्ठा हो दुकानदार के घर के बाहर पहुंच गए। लोगों ने बात पूछते पूछते दुकानदार से मारपीट करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक महिला ने तो दुकानदार को चप्पलें मारनी शुरू की तो दुकानदार अपनी पत्नी की गोद में मुंह छिपाने लगा। उसकी पत्नी भी साथ में माफी मांगती रही। इलाके के लोगों का आरोप है कि बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने वाले दुकानदार के खुद के दो बच्चे है और उनमें से एक बेटी है। उसे ऐसी हरकत करते शर्म आनी चाहिए थी। थाना जमालपुर के एसएचओ इंस्पेक्टर कुलबीर सिंह ने बताया कि दुकानदार के खिलाफ शिकायत आई है। जांच की जा रही है। बाकी बच्ची के परिवार वाले आएंगे तो उनके साथ एक बार बात करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed