{"_id":"6adc541608a5c6c0910a4a51","slug":"severed-hand-sent-in-envelope-to-grocery-store-owner-along-with-threat-in-ludhiana-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाैफनाक वारदात: पुरानी रंजिश में काटा युवक का हाथ, लिफाफे में डाल दुकानदार को दिया; पीड़ित की माैत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खाैफनाक वारदात: पुरानी रंजिश में काटा युवक का हाथ, लिफाफे में डाल दुकानदार को दिया; पीड़ित की माैत
Sat, 24 Oct 2026 03:15 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Published by: Nivedita
Updated Sat, 24 Oct 2026 03:15 PM IST
सार
लुधियाना के बागी स्टैंड पर स्थित एक करियाना स्टोर पर मोटरसाइकिल पर कुछ अज्ञात युवक आए। उन्होंने दुकानदार को एक सफेद लिफाफा देकर पड़ोसियों को सौंपने को कहा और धमकी दी।
विज्ञापन
लुधियाना में सनसनीखेज वारदात
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लुधियाना के थाना डाबा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बागी स्टैंड इलाके में शनिवार सुबह एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई। पुरानी रंजिश के चलते कुछ हमलावर एक व्यक्ति के घर में घुस गए। आरोपियों ने उसका हाथ काटकर एक बैग में रखा और एक दुकानदार को सौंप दिया। इलाज के दौरान पीड़ित की मौत हो गई। एसीपी अनुभव जैन ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मामले का खुलासा तब हुआ अज्ञात बाइक सवार बदमाश बागी स्टैंड इलाके में एक करियाना स्टोर पर पहुंचे और दुकानदार को सफेद रंग का लिफाफा दिया। आरोपियों ने दुकानदार को धमकी दी कि यह पड़ोसियों को दे देना, विरोध करने पर उनका भी यही अंजाम होगा। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। दुकानदार ने जब लिफाफा खोलकर देखा, तो उसके भीतर खून से सना हुआ इंसान का कटा हुआ हाथ मिला।
विज्ञापन
दुकानदार की चीखें सुनकर आसपास के दुकानदार और लोग मौके पर पहुंचे। वीभत्स घटना की खबर फैलते ही इलाके के लोगों में दहशत पैदा हो गई।
सूत्रों के अनुसार, इस वारदात के तार सुबह रेरू साहिब गुरुद्वारा साहिब के पास घटी हिंसक घटना से जुड़े बताए जा रहे हैं। शनिवार सुबह रेरू साहिब के समीप दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ था, जिसमें तेजधार हथियारों के इस्तेमाल की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
पुलिस के पहुंचने में देरी पर भड़के व्यापारी
घटना की सूचना थाना डाबा पुलिस को दी गई। व्यापारियों का आरोप है कि पुलिस करीब डेढ़ घंटे की देरी से मौके पर पहुंची। गुस्साए लोगों ने प्रशासन के खिलाफ रोष जताया।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने कटे हुए हाथ को अपने कब्जे में लिया और उसे फॉरेंसिक जांच के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। थाना डाबा पुलिस का कहना है कि बागी स्टैंड और आसपास के रास्तों पर लगे तमाम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान और उनके भागने के रूट का पता लगाया जा सके।